newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Poonam Pandey: 30वां जन्मदिन मना रहीं पूनम पांडे, विवादों से रहा है गहरा नाता

Happy Birthday Poonam Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। विवादों में रहने वाली पूनम पांडे अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। अकसर विवादों में रहने वाली पूनम पांडे अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी अपनी न्यूड वीडियो और फोटोज की वजह से वो चर्चाओं में रहती हैं। पूनम उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आईं जब साल 2012 में उन्होंने ऐलान किया था कि अगर भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतेगा तो वो स्ट्रिप करेंगी। पूनम ने उस समय BCCI को चिट्ठी तक लिख डाली थी लेकिन इसके लिए उन्हें इजाजत नहीं मिली।

Poonam Pandey

पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती हैं। अकसर लोग पूनम की तस्वीरें देख उनकी उम्र को लेकर धोखा खा जाते हैं। लेकिन वो आज 30 साल की हो गई हैं और उनकी बॉडी और फिटनेस देख कोई नहीं कह सकता कि वो 30 साल की हैं।

पूनम पांडे की बोल्डनेस के कारण उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिना फिल्में किए सिर्फ अपनी फोटोज और वीडियोज के चलते वो काफी चर्चा में रहते हैं। बता दें कि पूनम ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी काम किया है।

Poonam Pandey

आपको बता दें कि कुछ समय पहले पूनम ने अपनी एक ऐप भी लॉन्च किया था। जिसपर वो अपनी वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पिछले साल उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग सात फेरे लिए और एक साल में ही ये शादी टूटने की कगार पर भी आ गई थी।

Poonam Pandey

आखिरी बार पूनम तब चर्चा में आई थीं जब वो लॉकडाउन में घूमते हुए गिरफ्तार हो गई थीं। लॉकडाउन के दौरान नियम उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने उन्हें और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में पूनम ने इस बात से इनकार किया था।