newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी लेकर आ गए हैं ‘चटाई’, वीडियो देखकर बोल उठेंगे -छा गए गुरू!

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार प्रमोद प्रेमी का नया गाना ‘चटाई’ रिलीज किया गया। ये गाना यूट्यूब के म्यूजिक सेगमेंट में ट्रेंड भी कर रहा है। इस गाने के वीडियो में आपको भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी और महिमा सिंह के बीच नोक-झोंक भरा रोमांस नजर आएगा।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार पवन सिंह हो या खेसारी लाल यादव इनके गाने आते ही वायरल हो जाते है। तो वहीं रितेश पांडे, अरविन्द अकेला कल्लू, राकेश मिश्र और प्रमोद प्रेमी जैसे कलाकार के गाने भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोलते हैं। हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार प्रमोद प्रेमी का नया गाना ‘चटाई’ रिलीज किया गया। ये गाना यूट्यूब के म्यूजिक सेगमेंट में ट्रेंड भी कर रहा है। इस गाने के वीडियो में आपको भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी और महिमा सिंह के बीच नोक-झोंक भरा रोमांस नजर आएगा।

प्रमोद प्रेमी के इस गाने को वेब म्यूजिक के बैनर तले रिलीज गया है। आपको बता दें कि इस गाने को प्रमोद प्रेमी और नेहा राज ने अपनी सुरीली आवाज से नवाजा है। जबकि इस गाने के बोल गीतकार सोनू सुधाकर ने लिखे हैं। प्रमोद प्रेमी के गाने ‘चटाई’ को आर्या शर्मा ने अपना संगीत दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, वहीं 24 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने को यूट्यूब पर लाइक किया है।

इस गाने के वीडियो को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में प्रमोद प्रेमी और महिमा सिंह के बीच नोक-झोंक भरे रोमांस को बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। गाने में महिमा सिंह की अदायगी और नखरे भी फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। हर कोई इनकी जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाता नजर आ रहा है।