newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priya Prakash Varrier Dance: रूस की सड़कों पर ‘विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश का धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

Priya Prakash Varrier Dance: सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। लोग प्रिया के इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

नई दिल्ली। विंक गर्ल के नाम से जाने जानी वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Varrier) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में प्रिया रूस की सड़कों पर साड़ी में जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही है। प्रिया का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनके साड़ी में किए गए डांस के दिवाने भी हुए जा रहे हैं।

हाल ही में प्रिया प्रकाश के अपने दोस्तों संग रूस में अपनी छुट्टी मनाते नजर आईं थी। प्रिया ने इस दौरान रूस से अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए हैं। इन्हीं शेयर किए वीडियोज में शामिल है उनका ये डांस वीडियो। जो अब खासा खुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रिया क्रीम की कलर की साड़ी के साथ लाल रंग ब्लाउज पहन धमाकेदार डांस कर रही है। इस वीडियो में जिस गाने में प्रिया प्रकाश थिरक रही है वो एक मलयालम गाना है। अपने इस जांस वीडियो को शेयर करते हुए प्रिया ने कैप्शन में लिखा, ‘अपने अंदर के मलयाली को जगाने का हाना…’

बता दें, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। लोग प्रिया के इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।