newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood Controversy: अनुष्का के प्राइवेट पार्ट को लेकर रणवीर सिंह ने कह दी भद्दी बात, वीडियो देख हो जाएंगे चकित

Bollywood Controversy: वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि हंसी मजाक के दौरान रणवीर किस तरह से आउट ऑफ कण्ट्रोल हो जाते हैं और फिर अनुष्का के प्राइवेट पार्ट को लेकर भद्दी बात कर देते हैं। रणवीर के कमेन्ट को सुनकर अनुष्का भी हैरान हो जाती हैं। वहीं होस्ट करण ठहाके लगाकर हंसने लग जाते हैं।

नई दिल्ली। रणवीर सिंह सिनेमा जगत का एक जाना पहचाना नाम है। मौजूदा समय में उनकी गिनती बॉलीवुड के सफलतम अभिनेताओं में होती है। रणवीर सिंह ने यशराज बैनर की फिल्म बैंड बाजा और बारात से अपने फ़िल्मी करियर का आगाज किया था। इसके बाद रणवीर ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बहुत ही कम समय में रणवीर ने बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में खुद को स्थापित किया है। रणवीर अपनी उम्दा एक्टिंग स्किल्स के अलावा अपने अतरंगी फैशन सेन्स, जबरदस्त एनर्जी लेवल और अपने मुंहफट बेबाक अंदाज के लिए पॉपुलर हैं।

रणवीर का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक बहुत पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर ने कुछ ऐसा कहा है जिसे अगर आज वो खुद देखेंगे तो उन्हें जरुर पछतावा होगा। रणवीर का ये वीडियो लगभग एक दशक पुराना है। दरअसल, रणवीर सिंह साल 2011 में अपनी पहली को-स्टार अनुष्का शर्मा के साथ करण जौहर के चर्चित टीवी शो कॉफ़ी विद करण में पहुंचे थे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर किस तरह से होस्ट करण जौहर और अनुष्का शर्मा से मस्ती मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हंसी मजाक के दौरान रणवीर अनुष्का पर कुछ भद्दे कमेन्ट कर देते हैं जिसके बाद एक्ट्रेस भी थोड़ी असहज हो जाती हैं।

रणवीर ने कह दी भद्दी बात

वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि हंसी मजाक के दौरान रणवीर किस तरह से आउट ऑफ कण्ट्रोल हो जाते हैं और फिर अनुष्का के प्राइवेट पार्ट को लेकर भद्दी बात कर देते हैं। रणवीर के कमेन्ट को सुनकर अनुष्का भी हैरान हो जाती हैं। वहीं होस्ट करण ठहाके लगाकर हंसने लग जाते हैं।अनुष्का मजाक-मजाक में रणवीर को मारती हैं और मौका मिलते ही रणवीर से कह देती हैं कि “मुझसे ऐसी बातें मत करो।” इस वीडियो को देखने के बाद अब फैंस एक्टर रणवीर सिंह और शो के होस्ट करण जौहर को आड़े हाथों लेकर उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं।