newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Oscar 2021 : ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई प्रियंका चोपड़ा-राजकुमार राव की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’

Oscar 2021 :साल 2021 की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ (the White Tiger) ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है।

नई दिल्ली। साल 2021 की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ (the White Tiger) ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका और राजकुमार के अलावा गौरव आदर्श लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, ये फिल्म ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है।

oscar 2021 priyanka nick jonas

सोमवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन अनाउंस किए। इस दौरान दोनों काफी शानदार अंदाज में नजर आएं। दोनों के लिए खास बात ये रही कि इस लिस्ट में उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर ने अपनी जगह बनाई है। जो भारत के लिए भी बड़ी बात है। इस फिल्म को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है। ऐसे में लोगों को इंतजार है कि इस बार ऑस्कर इस बॉलीवुड फिल्म की झोली में गिर जाए।

White Tiger2

फिल्म के ऑस्कर नॉमिनेशन में आने के बाद प्रियंका और राजकुमार दोनों ने ही अपनी खुशी फैंस के साथ जाहिर की है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, ”हम ऑस्कर में नॉमिनेट हुए हैं। द व्हाइट टाइगर टीम और रमीन मुबारक हो। फिल्म का नॉमिनेशन खुद अनाउंस करते हुए मुझे बहुत स्पेशल महसूस हो रहा था। सब पर गर्व है।

वहीं, राजकुमार राव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ”हम ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं. रमीन बहरानी और द व्हाइट टाइगर टीम।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)