newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: हजारों कैमरे के सामने प्रियंका को रेड गाउन में देख बेकाबू हुए निक, कर दी ऐसी हरकत

Priyanka Chopra: फिल्म सिटाडेल के प्रमोशन के लिए लंदन में प्रीमियर रखा गया था, जहां फिल्म से जुड़े लगभग सभी सितारे पहुंचे थे। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा रेड गाउन में पहुंची थी।

नई दिल्ली। हॉलीवुड की क्वीन प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म सिटाडेल के प्रमोशन में जुटी हैं। एक्ट्रेस की फिल्म का हर दूसरे दिन प्रमोशन किया जा रहा है। प्रियंका हर इवेंट में फिल्म को तगड़े तरीके से प्रमोट कर रही हैं। हाल ही में लंदन में फिल्म का प्रीमियर रखा गया, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को देखा गया। हालांकि सारी लाइमलाइट प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली। इतना ही नहीं बची-कुची कमी निक ने सबके सामने रोमांटिक होकर पूरी कर दी। तो चलिए जानते हैं कि सिटाडेल के प्रीमियर में क्या खास हुआ।

pc1

निक और पीसी हुए रोमांटिक

फिल्म सिटाडेल के प्रमोशन के लिए लंदन में प्रीमियर रखा गया था, जहां फिल्म से जुड़े लगभग सभी सितारे पहुंचे थे। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा रेड गाउन में पहुंची थी। इस लुक में पीसी बला की खूबसूरत लगी। वहीं निक ब्लैक थ्री पीस में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया के सामने पोज करते हुए निक रोमांटिक हो गए और उन्होंने पीसी को गालों पर प्यार से किस कर दिया। ये नजारा देखकर वहां मौजूद सभी लोग चिल्लाने लगे। प्रीमियर की कई सारी वीडियोज और फोटोज भी सामने आईं है जिसमें निक और प्रियंका बेहद करीब नजर आ रहे हैं। फैंस भी दोनों का प्यार देखकर फूले नहीं समा रहे हैं।

pc

28 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

खूबसूरत और प्यारी-प्यारी फोटोज को देखने के बाद फैंस दोनों को एक साथ रोमांटिक गाने में देखने की डिमांड कर रहे हैं। डिमांड करना भी जायज है क्योंकि निक और प्रियंका जा भी जाते हैं, छा जाते है और कपल गोल्स भी देते हैं। दोनों की एक प्यारी सी बेटी मालती मैरी के माता-पिता हैं।बता दें कि सिटाडेल में प्रियंका के साथ एक्टर रिचर्ड मैडेन भी नजर आने वाले हैं। प्रियंका और रिचर्ड दोनों ने फिल्म में काफी बोल्ड और एक्शन से भरे सीन्स दिए हैं। फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।