newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia Ukraine War: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया रूस-यूक्रेन युद्ध का वीडियो, डरे-सहमे लोगों को देख नम हो जाएंगी आंखें, यहां देखें वीडियो

Russia Ukraine War:बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर रूस-यूक्रेन युद्ध का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं और हमले से बचने के लिए सब-वे और मेट्रो स्टेशनों के भूमिगत जगहों पर जाकर छिप गए हैं।

नई दिल्ली। यूक्रेन में इस वक्त तबाही का मंजर है। हर तरफ रॉकेट और बमबारी से पूरा कीव हिल चुका है। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे घमासान के बीच सबसे ज्यादा क्षति यूक्रेन के नागरिकों को पहुंच रही हैं। लोग वहां अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन संकट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यूक्रेन की स्थिति को ‘भयानक’ बताया है और उनकी मदद के लिए यूनिसेफ की ओर से योगदान मांगा है। प्रियंका ने युद्ध का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें लोग अपनी जान बचाने के लिए सब-वे का सहारा ले रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने लगाई यूनिसेफ की मदद की गुहार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर रूस-यूक्रेन युद्ध का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं और हमले से बचने के लिए सब-वे और मेट्रो स्टेशनों के भूमिगत जगहों पर जाकर छिप गए हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि लोगों के पास खाने तक के लिए कुछ नहीं है। छोटे बच्चे युद्ध से भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसी सिचुएशन नहीं देखी। यह दूसरे विश्व युद्ध जैसा लग रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बच्चे के साथ नजर आ रही है और वो कहती है कि सिर छिपाने के लिए उनके पास कोई जगह नहीं है और खाने के लिए सिर्फ कुछ स्नैक्स हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


शेयर किया वीडियो

वीडियो को शेयर कर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- यूक्रेन की में जो स्थिति बनती जा रही है वह डरावनी है। यूक्रेन में सामने आ रहे हालात भयानक हैं। निर्दोष लोग अपने और अपने प्रियजनों के जीवन के लिए भय में जी रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया में यह इतनी भयावह स्थिति तक कैसे बढ़ सकता है, लेकिन यह एक परिणामी क्षण है जो दुनिया भर में गूंजेगा। गौरतलब है कि एक्ट्रेस हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती हैं।