newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: यूक्रेन के सपोर्ट में खुलकर बोली प्रियंका चोपड़ा, वर्ल्ड लीडर्स से की मदद की अपील

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस ने यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर बड़ी बात कह दी है। प्रियंका के इस बयान का सपोर्ट उनके फैंस भी कर रहे हैं। प्रियंका ने अपने हालिया पोस्ट में खुले तौर पर यूक्रेन का समर्थन किया है और विश्व नेताओं से मांग की है कि वो यूक्रेन की मदद करने के लिए आगे आएं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ग्लोबल मंच पर हमेशा दुनिया के बड़े मुद्दों को लेकर अपनी राय रखती हैं। अब एक्ट्रेस ने यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर बड़ी बात कह दी है। प्रियंका के इस बयान का सपोर्ट उनके फैंस भी कर रहे हैं। प्रियंका ने अपने हालिया पोस्ट में खुले तौर पर यूक्रेन का समर्थन किया है और विश्व नेताओं से मांग की है कि वो यूक्रेन की मदद करने के लिए आगे आएं। अब प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई एक्ट्रेस की बेबाकी की तारीफ कर रहा है।

कुछ करने का समय है-प्रियंका चोपड़ा

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रूस-यूक्रेन के युद्ध को लेकर बड़ी बात कह रही हैं। यूक्रेन का सपोर्ट करते हुए एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा कि ‘विश्व के नेताओं…हमें यह सुनिश्चित करने के लिए दुनिया भर के शरणार्थियों के लिए खड़े होने की जरूरत है कि उन्हें वह समर्थन मिले जिसकी उन्हें अभी जरूरत है।” बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं। वीडियो में प्रियंका कहती है कि ये वक्त कुछ करने  का है। हम सिर्फ खड़े होकर नहीं देख सकते हैं। युद्ध काफी लंबे समय से चला रहा है। अब इसे खत्म करने की जरूरत है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


प्रियंका चोपड़ा ने मांगी देशों से मदद

प्रियंका ने अपने वीडियो में 2.5 बच्चों का हवाला देते हुए कहा कि हमें यूक्रेन और दुनिया भर से विस्थापित लोगों की मदद करने के लिए तुरंत एक्शन लेना चाहिए। यूक्रेन में विस्थापित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे जल्द रोकने की जरूरत है। बड़े पैमाने पर लोग बेघर हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने देशों से लोगों की मदद करने के लिए फंड इकट्ठा करने की अपील भी की।