newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#BiggBoss16: ’15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा, इस बार बिग बॉस दिखाएंगे अपना गेम…’ धमाकेदार टैगलाइन के साथ रिलीज हुआ बिग बॉस 16 का प्रोमो

#BiggBoss16: सोशल मीडिया पर #BiggBoss16 ट्रेंड कर रहा है और फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे है। प्रोमो में कहा जा रहा है-15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा, इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। शो का प्रोमो कलर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

नई दिल्ली। फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने मचऑवेटिड शो बिग बॉस 16 का  धमाकेदार प्रोमो रिलीज कर दिया है। प्रोमो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस बार का 16वां सीजन बाकी सीजन्स से हटकर नजर आने वाला है। प्रोमो में एक की टैगलाइन को बार बार इस्तेमाल किया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस खुद अपना गेम खेलने वाले हैं। प्रोमो का सस्पेंस देखकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ चुका है और अब वो शो के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि पहले कहा गया था कि नया 16वां सीजन अक्टूबर से शुरू होगा लेकिन अब खबर है शो को शुरू होने में थोड़ा समय और लगने वाला है। इसके लिए फैंस को अब थोड़ा और ज्यादा वेट करना होगा।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा  #BiggBoss16

सोशल मीडिया पर #BiggBoss16 ट्रेंड कर रहा है और फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे है। प्रोमो में कहा जा रहा है-15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा, इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। शो का प्रोमो कलर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।  प्रोमो में सलमान खान ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं।  फैंस इस बात से भी ज्यादा खुश हैं कि शो को होस्ट सलमान खान ही करने वाले हैं। एक यूजर ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- मेगास्टार सलमान खान सबसे बड़े रियलिटी शो #बिगबॉस16 के साथ वापस आ गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


शो का प्रोमो का धमाकेदार

शो का प्रोमो ही इतना मजेदार है तो शो कितना मजेदार होने वाला है, इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। फैंस भी नया सीजन आने से खुश हैं। हालांकि शो में इस बार उन कंटेस्टेंट को लाया जाएगा। ये देखने वाली बात होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार शो में उर्फी जावेद भी दिख सकती हैं। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई हैं।