newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahesh Bhatt: “मेरी आंखों में देखो…”, महेश भट्ट के मनीषा से मिलने के तरीके पर उठे सवाल,यूजर्स ने कहा- ठरकी बुढ्ढा

Mahesh Bhatt: एक यूजर ने लिखा- देखने में ही इतना अनकंफर्टेबल फील हो रहा है, मनीषा को कैसा फील हुआ होगा। मेरी आँखों में देखो ….क्या था ये। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ठरकी है बुड्ढा, मनीषा को छोड़ ही नहीं रहा है।

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 सोशल मीडिया पर हमेशा से सुर्खियां में रहता है। किसी न किसी चीज को लेकर हमेशा बिग बॉस ट्रेंड में ही आ जाता है। हाल ही में शो में घर वालों के परिवार वालों को देखा गया था। शो में अविनाश सचदेव के मम्मी, फुकरा इंसान की मम्मी और मनीषा रानी के पापा को देखा गया। जिसके बाद शो में डायरेक्टर महेश भट्ट की एंट्री हो गई। जोकि अपनी बेटी पूजा भट्ट से मिलने के लिए आए थे लेकिन उनकी मनीषा रानी के साथ हुई मुलाकात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने फिल्म मेकर को ट्रोल करना शुरू कर किया।


अजीब लगा महेश भट्ट के मिलने का तरीका

हाल ही में शो में महेश भट्ट को देखा गया। जिन्होंने शो के सभी कंटेस्टेंट से मुलाकात की। इसी बीच उनकी मुलाकात मनीषा रानी से भी हुई। पहले तो मनीषा ने फिल्म मेकर के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन महेश ने मनीषा को पैर न छूने के लिए कहा और उसे सीधा गले लगा लिया। जिसके बाद उन्होंने कहा मेरी आंखों में देखों मनीषा और कुछ बोलने का मौका दो, तुम बहुत ज्यादा बोलती हो।ये सुनकर मनीषा चुप हो जाती है। जिसके बाद मनीषा के सिर पर बार-बार महेश अपना हाथ फेरते हैं। अब यूजर्स को लग रहा है कि फिल्म मेकर कौन सा जादू-टोना कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात को लेकर यूजर्स ने मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया।


यूजर ने महेश को कहा-ठरकी

एक यूजर ने लिखा- देखने में ही इतना अनकंफर्टेबल फील हो रहा है, मनीषा को कैसा फील हुआ होगा। मेरी आँखों में देखो ….क्या था ये। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ठरकी है बुड्ढा, मनीषा को छोड़ ही नहीं रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा-ये क्या बेहूदगी है…अलग ही है कुछ ये तो….इससे दूर रहो मनीषा प्लीज। एक दूसरे यूजर ने लिखा- महेश भट्ट जी थोड़ी अच्छी नज़र से देखिए। ऐसे तमाम कमेंट्स आपको वीडियो के नीचे देखने को मिल जाएंगे।