newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: फिर साथ दिखे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, IPL का लुफ्त उठाने पहुंचे मोहाली, फोटो वायरल

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: सोशल मीडिया पर आप नेता और एक्ट्रेस की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही दोनों की स्टेडियम में एक साथ दिखने पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है साथ ही राघव चड्ढा और परिणीति की फोटो भी जमकर शेयर कर रहे है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों एक दूसरे को डेट करने की खबर सामने लगातार आ रही हैं। आप नेता चड्ढा और परिणीति को पहली बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की खबर सामने आने लगी। मीडिया वालों ने दोनों से कई बार अफेयर को लेकर सवाल भी किए। मगर दोनों मुस्कुराते हुए टाल देते थे। वहीं अब दोनों की सगाई की न्यूज भी जोरों पर है। लेकिन सब के बीच राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से साथ दिखाई दिए हैं। सगाई की खबरों के बीच राघव चड्ढा और परिणीति इंडियन प्रीमियर लीग का इंजॉय करते हुए साथ नजर आए हैं।

दोनों मोहाली में खेले जा रहे पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे मैच का लुफ्त उठते दिखे। सोशल मीडिया पर आप नेता और एक्ट्रेस की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा ब्लैक कलर की शर्ट में दिखाई दे रहे है। वहीं अभिनेत्री भी ब्लैक कलर के टॉप में नजर आ रही है। दोनों के चेहर पर मुस्कान भी नजर आ रही है।

लोगों के रिएक्शन-

इसके साथ ही दोनों की स्टेडियम में एक साथ दिखने पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है साथ ही राघव चड्ढा और परिणीति की फोटो भी जमकर शेयर कर रहे है।