newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raj Kundra: ‘खुद गंदगी फैलाती है…’ गिरफ्तार के बाद पहली बार बोले राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा को समाज के लिए खतरा बताते हुए कह दी ये बात

Raj Kundra: जब कुंद्रा रिहा होकर बाहर आए तो उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया था। तब से लेकर अब तक राज कुंद्रा मीडिया और कैमरे की नजरों से दूर ही रहते हैं।जब कभी भी कुंद्रा स्पॉट होते हैं तो उनका चेहरा मास्क से पूरी तरह ढका हुआ दिखाई देता है। हालांकि अब काफी समय बाद कुंद्रा ने पहली बार किसी मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कौन नहीं जानता। बीता साल बिजनेसमैन राज कुंद्रा के लिए काफी बुरा रहा। उनके खिलाफ पोर्नोग्राफी मामला चला, कई मॉडल ने उनके खिलाफ शोषण का आरोप लगाया थे। कुंद्रा पर शर्लिन चोपड़ा ने भी आरोप लगाए थे। इस मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हुई थी। इस गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को भी काफी ट्रोल किया गया। शिल्पा शेट्टी जो कि टीवी शो में बतौर जज नजर आती हैं वो कुछ समय तक अपने काम को छोड़ घर पर रहने को मजबूर हो गई थी। हालांकि जब कुंद्रा रिहा होकर बाहर आए तो उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया था। तब से लेकर अब तक राज कुंद्रा मीडिया और कैमरे की नजरों से दूर ही रहते हैं।

raj kundra..

जब कभी भी कुंद्रा स्पॉट होते हैं तो उनका चेहरा मास्क से पूरी तरह ढका हुआ दिखाई देता है। हालांकि अब काफी समय बाद कुंद्रा ने पहली बार किसी मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है। दरअसल, एक यूजर ने लिखा था कि उन्होंने शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो देखा है जिसे उन्होंने अपने ओनलीफैंस पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो काफी हॉट कटेंट (अश्लील) है। मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि उस तरह का कंटेंट लोगों के लिए शेयर करने वाली की शिकायत पुलिस कैसे दर्ज कर सकती है। यूजर के इस कमेंट पर राज कुंद्रा ने रिप्लाई करते हुए शर्लिन चोपड़ा पर हमला बोला है।

राज कुंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि वही तो मेरा भी कहना है कि जो खुद इस तरह के X रेट कंटेंट प्रोड्यूस कर रही है। वो कैसे महिला के अधिकारों की बात कर सकती है। इस तरह की गंदगी फैलाने वाली समाज के लिए खतरा हैं। जल्द ही वो गिरफ्तार होंगी। इसके आगे राज कुंद्रा ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस को टैग भी किया है।

आपको बता दें, अक्टूबर, 2021 में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। फ्रॉड और मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाने के साथ ही शर्लिन ने 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था। अब देखना होगा आने वाले वक्त में इस मामले पर क्या कुछ देखने को मिलता है।