newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जब गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बने राजकुमार राव, देखें वीडियो

अभिनेता राजकुमार राव लॉकडाउन की इस अवधि में खाली समय का उपयोग अपनी छिपी हुई प्रतिभा को तलाशने में कर रहे हैं। शुक्रवार को उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें राजकुमार उनके बालों को काटते नजर आ रहे हैं।

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव लॉकडाउन की इस अवधि में खाली समय का उपयोग अपनी छिपी हुई प्रतिभा को तलाशने में कर रहे हैं। शुक्रवार को उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें राजकुमार उनके बालों को काटते नजर आ रहे हैं।

rajkumar rao

इस पोस्ट में अपने बॉयफ्रेंड को टैग करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “जहां चाह वहां राह।”

 

View this post on Instagram

 

जहाँ चाह वहाँ राह ?? @rajkummar_rao ❤️⭐️

A post shared by Patralekhaa (@patralekhaa) on Apr 16, 2020 at 10:21pm PDT

सोशल मीडिया पर यह वीडियो कई सितारों संग उनके प्रशंसकों को भी बेहद पसंद आ रही है। अदिति राव हैदरी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “हे भगवान।”

फातिमा सना शेख ने लिखा, “ऑले।” राजकुमार के एक फिल्म के शीर्षक का जिक्र करते हुए उनके एक प्रशंसक ने लिखा, “राजकुमार सर आखिरकार अब सही जगह फंसे (ट्रैप्ड हुए) हैं।”

rajkumar rao

फिल्म ‘स्त्री’ में उनके किरदार को याद करते हुए उनके एक और प्रशंसक ने लिखा, “हमारे बिकी भइया ऑल-राउंडर हैं।”