newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Song: रक्षा गुप्ता के ठुमके कर देंगे झूमने पर मजबूर, अंकुश राजा से कहा – ‘टिकुलिया लईहा सासाराम से’

Bhojpuri Song: आज ये आलम है कि रक्षा गुप्ता दर्शकों कि पहली पसंद बन गई हैं। रक्षा की एक्टिंग से लेकर डांस और एक्प्रेशंस तक सबकुछ लाजवाब है। रक्षा के गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। तो फैंस के इसी इंतजार को खत्म करने के लिए रक्षा गुप्ता का नया गाना आ गया है।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत में ही ‘कमांडो अर्जुन’ फिल्म में समंदर किनारे बिकनी शूट देकर भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के बाद रक्षा रातों-रात लाइमलाइट में आ गईं थी। आज ये आलम है कि रक्षा गुप्ता दर्शकों कि पहली पसंद बन गई हैं। रक्षा की एक्टिंग से लेकर डांस और एक्प्रेशंस तक सबकुछ लाजवाब है। रक्षा के गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। तो फैंस के इसी इंतजार को खत्म करने के लिए रक्षा गुप्ता का नया गाना आ गया है। अंकुश राजा के साथ रक्षा का ये म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया जिसके बोल हैं ‘टिकुलिया लईहा सासाराम से’। रक्षा का ये नया गाना फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

भोजपुरी सॉन्ग ‘टिकुलिया लईहा सासाराम से’ के वीडियो को अंकुश राजा के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो मे अंकुश राजा और रक्षा पति-पत्नी की भूमिका में हैं। गाने में दोनों कलाकारों के बीच कमाल की लव केमिस्ट्री और नोकझोंक नजर आ रही है। रक्षा इस गाने के वीडियो में साड़ी में कमाल की लग रही हैं। साथ ही उनकी अदायगी भी बेहतरीन है। अंकुश राजा भी रक्षा के साथ कदम से कदम मिलाकर थिरकते नजर आ रहे हैं। फैंस रक्षा और अंकुश के इस रील लाइफ रोमांस को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

रक्षा गुप्ता और अंकुश राजा के इस म्यूजिक वीडियो को डेढ़ लाख से भी ज्यादा व्यूज और 13 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस गाने को अंकुश राजा और नेहा राज ने अपनी आवाज दी है वहीं इस गाने के बोल को सूरज सिंह और विक्की रौशन ने अपनी कलम से नवाजा है।