newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chiranjeevi: पिता चिरंजीवी को रामचरण ने किया खास अंदाज में बर्थडे विश, प्यारी सी फोटो मोह लेगी आपका मन

Chiranjeevi: आज एक्टर के लिए ये जन्मदिन काफी खास है क्योंकि एक्टर ने जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। UV क्रिएशन के साथ एक्टर एक अनटाइटल फिल्म कर रहे हैं, हालांकि इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है

नई दिल्ली। आज साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी अपना  68वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। आज एक्टर के लिए ये जन्मदिन काफी खास है क्योंकि एक्टर ने जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। UV क्रिएशन के साथ एक्टर एक अनटाइटल फिल्म कर रहे हैं, हालांकि इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अब चिरंजीवी के बेटे रामचरण ने बड़े ही खास स्टाइल में अपने पिता को विश किया है। उन्होंने एक्टर की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।


रामचरण ने सोशल मीडिया पर शेयर की प्यारी फोटो

रामचरण ने सोशल मीडिया पर चिरंजीवी की एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पोती को गोद में लिए हैं। रामचरण ने फोटो में बेटी का चेहरा छिपा रखा है। फोटो में पोती के साथ खिलाने की खुशी एक्टर के चेहरे पर साफ दिख रही हैं। फोटो शेयर कर रामचरण ने लिखा- हैप्पी बर्थडे चीरू दाथा..। सोशल मीडिया पर भी एक्टर पर खूब प्यार लुटाया जा रहा है। फैंस चिरंजीवी को खुलकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

पहली बार अपनी पोती के साथ बर्थडे मनाएंगे चिरंजीवी

गौरतलब है कि चिरंजीवी के लिए ये जन्मदिन बेहद खास है क्योंकि एक्टर की अनटाइटल फिल्म का पोस्ट सामने आ चुका है। दूसरा इतने सालों में उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। रामचरण और उपासना ने शादी के कई सालों बाद बीते साल पहली बेबी गर्ल को जन्म दिया है और ये पहला जन्मदिन है, जिसे वो अपनी पोती के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)