नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह की सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी ऑडियंस में भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर 6.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा भी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर नए साल के पहले दिन एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ कुछ फोटोज शेयर की है। इसी के साथ अक्षरा ने अपने फैंस को खास मैसेज भी दिया है, तो चलिए बताते हैं विस्तार से…
View this post on Instagram
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह अपना नया साल नीम करोली बाबा के आश्रम में मानाने पहुंची हैं। जहां से उन्होंने कुछ प्यारी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह सफ़ेद स्वेटर और हाथों में किताब लिए सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। बिना किसी मेकअप के कैजुअल लुक में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत और फ्रेश नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। अक्षरा ने लिखा कि- ”नया साल आपके जीवन में सफलता ,सौभाग्य और ख़ुशियाँ लेकर आए” बता दें कि, अक्षरा सिंह नैनीताल स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम में पहुंची थीं।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह की इस तस्वीर पर सिंगर विशाल मिश्रा ने भी कमेंट किया है। फैंस भी एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। फैंस अक्षरा को नए साल की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ फोटो डालने के बाद एक्ट्रेस के फैंस भड़क गए थे और उन्हें जमकर ट्रोल करना भी शुरू कर दिया था।