newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rani Chatterjee: क्या कहता है रानी चटर्जी का चेहरा!, फैंस ने सवाल के दिए मजेदार जवाब

Bhojpuri actress Rani Chatterjee played Ask Me session with fans: एक्टर्स अपने फैंस से कनेक्ट होने के लिए आस्क मी सेशन करते हैं और अपने सवाल फैंस से पूछते हैं, कई बार फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स से सवाल करते हैं,ऐसा ही कुछ रानी चटर्जी ने किया।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इस बात का अंदाजा उनके सोशल  मीडिया को देखकर लगाया जा सकता है, जहां एक पोस्ट पर लाखों फैंस अपना दिल खोलकर रख देते हैं। रानी भी हमेशा अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहने की कोशिश करती है। अब रानी ने अपने फैंस के साथ बातचीत की है और उनसे सवाल की किया है। सवाल का जवाब हर एक फैन से दिल खोलकर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि रानी ने फैंस से क्या सवाल किया और उसके बदले रानी को क्या जवाब मिला।

रानी का आस्क मी सेशन

एक्टर्स अपने फैंस से कनेक्ट होने के लिए आस्क मी सेशन करते हैं और अपने सवाल फैंस से पूछते हैं, कई बार फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स से सवाल करते हैं,ऐसा ही कुछ रानी चटर्जी ने किया। उन्होंने फैंस से अपनी इंस्टा स्टोरी पर सवाल किया है कि उनका चेहरा क्या कहता है चेहरा। इस सवाल पर फैंस ने बहुत ही प्यारे-प्यारे जवाब दिए, जिन्हें रानी ने अपनी स्टोरी पर लगाया है और फैंस का शुक्रिया भी किया है।


एक यूजर ने रानी के सवाल का जवाब देते हुए लिखा- आपका चेहरा भोजपुरी की माधुरी दीक्षित जैसा है। एक दूसरे फैन से लिखा- आप मासूम और प्योर हॉर्ट हो। एक अन्य फैन ने लिखा- अपने बिहार की शान और पूरी तरह से संस्कारी।

रानी पर प्यार लुटाते फैंस
ऐसे जवाब पाकर रानी बहुत खुश हैं और अपने फैंस का दिल से शुक्रिया कर रही हैं। काम की बात करें तो आज ही रानी की नई फिल्म बड़की बहू और छुटकी बहू का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फैंस ट्रेलर की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-हे भगवान, मजा आ रहा ट्रेलर देख के। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इतिहास की सबसे अच्छी फनी कॉमेडी फिल्म। एक अन्य ने लिखा- काजल राघवानी के फिल्म है मजा काई से ना आई भाई बहुत बढ़िया।