newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranveer-Deepika: अपनी लेडी लव दीपिका को बाहों में उठाए झूमते दिखे रणवीर, भीड़ के सामने रोमांटिक हुआ पावर कपल

Ranveer-Deepika: अब एक बार फिर दीपिका और रणवीर को एक साथ विदेश की धरती पर धूम मचाते हुए देखा गया। दरअसल दीपिका और रणवीर कैलिफोर्निया के सैन जोस में एक म्यूजिक कंसर्ट में पहुंचे थे जहां वो हिंदी गानों पर झूमते दिखाई दिये

नई दिल्ली। बॉलीवुड का पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण किसी न किसी से वजह से सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की क्यूट बॉन्डिंग को बहुत पसंद किया जाता है। दोनों जहां भी साथ जाते हैं धमाका कर देते हैं। अब एक बार फिर दीपिका और रणवीर को एक साथ विदेश की धरती पर धूम मचाते हुए देखा गया। दरअसल दीपिका और रणवीर कैलिफोर्निया के सैन जोस में एक म्यूजिक कंसर्ट में पहुंचे थे जहां वो हिंदी गानों पर झूमते दिखाई दिये। दोनों स्टार्स का डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इस प्यारे जोड़े की नजर भी उतार रहे हैं।


बाहों में बाहें डाले दिखे दीपिका-रणवीर

दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर और दीपिका को सिंगर शंकर महादेवन के संगीत कार्यक्रम को एंजॉय करते देखा जा रहा है। वीडियो में पावर कपल 2001 की फिल्म दिल चाहता है से शंकर महादेवन के हिट ट्रैक, ‘कोई कहे कहता रहे’ पर झूमते दिख रहे हैं। दीपिका इस मौके पर ग्रीन सूट में नजर आई, जबकि रणवीर सिंह येलो कुर्ता पजामा में दिख रहे हैं। दीपिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हैवी इयररिंग भी कैरी किए हैं। कपल का लुक  बिल्कुल देसी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका और रणवीर एक साथ गाने की धुन पर झूम रहे हैं।


वायरल हो रहे वीडियो

बता दें  कि कल यानि 6 जुलाई को रणवीर सिंह का बर्थडे था और वो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए ही कैलिफोर्निया पहुंचे थे। काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। वहीं रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर करने वाले है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि फिल्म गली बॉय में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।