newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Papa Ban Gaile Markandey Baba: ‘पापा बन गईले मार्कण्डेय बाबा’ गाने पर आया SC के पूर्व जज का रिएक्शन, कहा- ‘ये हमारी जान के पीछे पड़ गया’

Papa Ban Gaile Markandey Baba: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) का हाल ही में होली स्पेशल गाना ‘पापा बन गईले मार्कण्डेय बाबा’ (Papa Ban Gaile Markandey Baba) रिलीज हुआ है। इस गाने पर सुप्रीम कोर्ट के जज मार्कंडेय काटजू (Markandey Katju) का रिएक्शन आया है।

नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) का हाल ही में होली स्पेशल गाना ‘पापा बन गईले मार्कण्डेय बाबा’ (Papa Ban Gaile Markandey Baba) रिलीज हुआ है। जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सिर्फ 2 दिन के अंदर इस गाने को 14 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने पर सुप्रीम कोर्ट के जज मार्कंडेय काटजू (Markandey Katju) का रिएक्शन आया है। जिसपर यूर्जस की काफी प्रतिक्रिया आ रही है।

khesari2

मार्कंडेय काटजू ने अपने सोशल मीडिया पर ‘पापा बन गईले मार्कण्डेय बाबा’ गाने पर लिखा, ”ई जान के पीछे पड़ गवा है। हमार मजाक उड़ाने के लिए एक और गाना मेरे ऊपर बना दिया है।” दरअसल, हाल ही में रिलीज हुआ खेसारी के इस गाने में कई बार मार्कंडेय नाम का जिक्र किया गया है। जिसके बाद मार्कंडेय काटजू इस गाने पर अपना रिएक्शन देने से रोक नहीं पाए।

Markandey Katju, ex cji

खेसारी की बात करें तो गाने में उनका काफी कूल लुक नजर आ रहा है। होली के इस सॉन्ग में पूरी टीम एंजॉय करती नजर आ रही है। गाने को खेसारी ने ही अपनी आवाज दी है। तो वहीं लिरिक्स कवि प्यारे लाल, श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखे हैं। इसके अलावा संगीत रौशन सिंह ने दिया है और खेसारी के धांसू डांस स्टेप्स को बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया है।

एक तरफ लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस गाने को क्रिटिसाइज कर रहे हैं। क्योंकि खेसारी के इस गाने में अश्लील और डबल मीनिंग शब्दों की भरमार है। इस गाने में कई लाइनें ऐसी हैं जो काफी अश्लील हैं, जैसे- “उमर भईल खेलावे के बा इनकर नाती पोता, ओह उमर में खोद दिहले जाने केकर खोता।”