newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rekha Birthday: एक दो नहीं कई लोगों के साथ हुआ था रेखा का अफेयर, इस एक्टर की पत्नी बनने के बाद सास ने बेइज्जत करके निकाल दिया था घर से बाहर

Rekha Birthday: फिल्मी करियर के दौरान रेखा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। उनके अक्सर उनके अफेयर के किस्से सुर्खियां बनाते थे। तो आज उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं कि उनका नाम किस-किस के साथ जुड़ा…

नई दिल्ली। बॉलीवुड में 80 के दशक की अभिनेत्रियों की बात करें तो रेखा का नाम सबसे ऊपर आता है। वो न केवल एक सफल अभिनेत्री रही हैं बल्कि उनकी खूबसूरती का भी कोई सामी नहीं है। आज रेखा अपना 68वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। साल 1954 में चेन्नई में जन्मीं रेखा का पूरा जीवन विवादों से घिरा रहा है। आज भी न्यूज चैनल और अखबार उनकी खबरों से पटे रहते हैं। फिल्मी करियर के दौरान रेखा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। उनके अक्सर उनके अफेयर के किस्से सुर्खियां बनाते थे। तो आज उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं कि उनका नाम किस-किस के साथ जुड़ा…

जितेंद्र-रेखा

रेखा का नाम पहली बार सुपरस्टार जीतेंद्र के साथ जुड़ा था। हालांकि, इस दौरान वो शोभा कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके थे। ऐसी खबरें आने लगीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए लोगों ने रेखा के ही जिम्मेदार ठहराया। बाद में दोनों की डेटिंग की खबरें आनी बंद हो गईं।

किरण कुमार-रेखा

जीतेंद्र के बाद रेखा की लाइफ में किरण कुमार की एंट्री हुई। हालांकि, ये जितनी जल्दी मिले थे, उतनी ही जल्दी अलग भी हो गए।

विनोद मेहरा-रेखा

इसके बाद रेखा का नाम अभिनेता विनोद मेहरा से जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों ने चोरी-छिपे शादी भी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद जब रेखा अपने ससुराल पहुंचीं तो विनोद मेहरा की मां ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें धक्का देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने विनोद मेहरा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे।

अमिताभ बच्चन-रेखा

विनोद मेहरा के बाद रेखा के दिल में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने दस्तक दी। हालांकि, दोनों की शादी नहीं हुई लेकिन उनकी लव स्टोरी को आज तक कोई भूल नहीं सका है। इस दौरान अमिताभ शादीशुदा थे। बाद में रेखा को इस रिश्ते से पीछे हटना पड़ा।

संजय दत्त-रेखा

रेखा और एक्टर संजय दत्त के अफेयर की खबरें भी खूब आईं। बताया जाता है कि फिल्म जमीन आसमान की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा था। हालांकि, बाद में संजय दत्त ने इस रिश्ते पर सफाई भी दी थी।

अक्षय कुमार-रेखा

इसके बाद रेखा का नाम अक्षय कुमार के साथ जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं। हालांकि, उस समय अक्षय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे। जब रवीना को इसके बारे में पता चला था तो वो काफी नाराज भी हुए थे।