newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Remo D’Souza: रेमो डिसूजा ठीक होकर पहुंचे घर, हुआ शानदार स्वागत, यहां देखें वीडियो

Remo D’Souza: तबीयत में सुधार आने के बाद रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिसके बाद उन्होंने अपना पहला वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि उनके लिए सोशल मीडिया पर दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया था। हर कोई उनकी अच्छी सेहत के लिए विश मांग रहा था।

मुंबई। इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) को हाल ही में दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा था। जिसके बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) में उनका इलाज चल रहा था। उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी कराई गई थी। तबीयत में सुधार आने पर अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिसके बाद उन्होंने अपना पहला वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि उनके लिए सोशल मीडिया पर दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया था। हर कोई उनकी अच्छी सेहत के लिए विश मांग रहा था। ऐसे में उनके फिट होकर घर आने के बाद फैंस को काफी राहत मिली है।

Remo D'Souza

कोकिलाबेन अस्पताल से ठीक होकर घर आने के बाद रेमो का शानदार स्वागत किया गया। जिसकी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की है। वीडियो में वो हंसी-खुशी से घर लौटते नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो में म्यूजिक उनकी फिल्म ABCD फिल्म के ‘हे गणराया’ पर बनाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”आप सभी के प्यार, प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए मैं वापस आ गया हूं … सुंदर स्वागत वापस के लिए @gabrieldsouzaaa @_adonis_ और @edie_rockwood को धन्यवाद … और मेरे सभी दोस्तों – रेमो के अच्छे दोस्त और DID co को धन्यवाद।”

Remo D'Souza

आपको बता दें कि रेमो के 2 बेटे हैं। रेमो की ये खबर सामने आते ही हर कोई चौंक गया। क्योंकि वो काफी फिट हैं। इस दौरान उनका पत्नी लिजेल डिसूजा उनके इस मुश्किल वक्त में उनके साथ रहीं। वो लगातार उनकी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

बता दें कि कोकिलाबेन अस्पताल में हार्ट अटैक आने के बाद जब रेमो डिसूजा को लाया गया तो उनका ऑपरेशन कर ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो को दिन में 2.30 बजे के करीब दिल का दौरा पड़ा था। रोमो को दिल का दौरा पड़ने की खबर की पुष्टि सीनियर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर अहमद खान ने की। अहमद खान रेमो के सीनियर रहे हैं और रेमो उनके साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं। वह कई फिल्मों में अहमद के असिस्टेंट भी रहे। अहमद खान को रेमो का करीबी माना जाता है और दोनों के संबंध बहुत अच्छे हैं।