newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मनारा चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के बीच दरार!, बहनों की इस अनबन का मिला बड़ा सबूत

Rift Between Manara Chopra and Parineeti Chopra: प्रियंका ने मनारा के लिए पोस्ट किया और मधु चोपड़ा ने मनारा के सपोर्ट में वीडियो डाली लेकिन परिणीति चोपड़ा ने पूरे शो के दौरान कोई रिएक्शन नहीं दिया और न भी अपनी कजन सिस्टर के सपोर्ट में कुछ कहा।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) शादी के बाद से ही काफी बिजी हैं। हालांकि एक्टर किसी फिल्म में नहीं बल्कि अपनी न्यूली मैरिड लाइफ में बिजी हैं। एक्ट्रेस (Parineeti Chopra Singing Show) ने अब एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग की दुनिया में भी डेब्यू कर लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस का पहला स्टेज म्यूजिक शो हुआ, जिसकी झलकिया खुद परिणीति ने शेयर की थी लेकिन यूजर्स परिणीति को छोड़ मनारा चोपड़ा(Mannara Chopra) को लेकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या दोनों परिवारों में अन-बन है? फैंस की बात काफी हद तक जायज लगती है। वो कैसे हम आपको बताते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra


परिणीति चोपड़ा ने बहन मनारा को नहीं किया सपोर्ट

मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra In Bigg Boss) को हाल ही में बिग बॉस 17(Bigg Boss-17) के टॉप-3 में देखा गया। एक्ट्रेस ने अपने चुलबुले अंदाज के साथ सबका दिल जीत लिया। मनारा को सपोर्ट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra Support Mannara Chopra)और उनकी मां मधु चोपड़ा आगे आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mitali Handa (@mitalihandaofficial)


प्रियंका ने मनारा के लिए पोस्ट किया और मधु चोपड़ा ने मनारा के सपोर्ट में वीडियो डाली लेकिन परिणीति चोपड़ा ने पूरे शो के दौरान कोई रिएक्शन नहीं दिया और न भी अपनी कजन सिस्टर के सपोर्ट में कुछ कहा। जबकि मनारा शो में कई बार परिणीति का जिक्र कर चुकी है। मनारा शो में कह चुकी हैं कि उनका एक फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप है और उसमें सभी लोग जुड़े हैं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि वो बिल्कुल परिणीति जैसी दिखती हैं।


दोनों बहनों के बीच चल रही अनबन

एक तरफ जहां मनारा(Mannara Chopra and Parineeti Chopra) शो में परिणीति(Parineeti Chopra) का जिक्र कर रही है, तो वहीं परिणीति ने अपनी बहन के लिए एक शब्द तक नहीं कहा, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने बड़ी बहन के नाते मनारा का हौसला बढ़ाया है। तो ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों बहनों के परिवारों में सब कुछ ठीक नहीं है।

एक यूजर ने कमेंट कर पूछा- मनारा के लिए आपने एक भी मैसेज नहीं किया, जो भी हो, आपको अपनी बहन को सपोर्ट करना चाहिए था। एक दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है कि इसको मनारा से जलन है, तभी कुछ नहीं बोली।