newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rohit Shetty: शूटिंग करते वक्त घायल हुए रोहित शेट्टी, कामिनेनी हॉस्पिटल में भर्ती!

Rohit Shetty: डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty In Hospital) के फैंस के लिए बुरी खबर है। बता दें, रोहित शेट्टी अपनी आने वाली सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सीरीज के लिए एक कार सीक्वेंस करते वक्त डायरेक्टर के हाथ में चोट लग गई।

नई दिल्ली। मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty In Hospital) के फैंस के लिए बुरी खबर है। बता दें, रोहित शेट्टी अपनी आने वाली सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सीरीज के लिए एक कार सीक्वेंस करते वक्त डायरेक्टर के हाथ में चोट लग गई।

रोहित शेट्टी संग ये हादसा हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के वक्त हुआ। चोट लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए प्रोडक्शन टीम ने कामिनेनी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां डायरेक्टर ने मामूली सर्जरी कर डायरेक्टर रोहित शेट्टी को उसी दिन छुट्टी दे दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

आपको बता दें, रोहित शेट्टी अपनी धमाकेदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सिंपल भाषा में कहें तो रोहित शेट्टी बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्मों में मारधाड़, गाड़ियों की तोड़-फोड़, एक्शन भरपूर देखने को मिलता है। इस डायरेक्टर की फिल्मों में गाड़ियों का हवा में उड़ते दिखती है तो कभी हीरो गाड़ियों के ऊपर खड़े होकर एक्शन सीन करते नजर आते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)


इस साल 2023 में धमाका करने जा रहे हैं

रोहित शेट्टी हर साल ऐसी फिल्में लाते हैं जो काफी मजेदार और धमाकेदार होती है। भले ही बीते साल 2022 में इस डायरेक्टर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई हो लेकिन नए साल 2023 में रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस साल डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी 2 और गोलमाल 5 , अजय देवगन की सिंघम जैसी धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स भी इसी साल रिलीज होने वाली है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे।