newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

SherSinghRaana:विद्युत जामवाल की नई फिल्म को लेकर बवाल, यूजर्स ने लगा दी एक्टर की क्लास, जानें क्या है पूरा विवाद

SherSinghRaana:शेर सिंह राणा एक कट्टर राजपूत है। राणा ने अंतिम हिंदू सम्राट कहे जाने वाले पृथ्वीराज चौहान की अफगानिस्तान के गजनी इलाके में रखी अस्थियों को भारत लेकर आये है। इसके अलावा डकैत से सांसद बनी फूलन देवी की हत्या भी की थी।

नई दिल्ली। एक्शन जॉनर की फिल्मों के लिए बॉलीवुड के सुपरमैन कहे जाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल एक बार फिर फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आए हैंं। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की है कि वो जल्द ही शेर सिंह राणा की बायोपिक में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर भी शेयर किया है। बता दें कि फिल्म में विद्युत शेर सिंह राणा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि कुछ यूजर्स को ये बात रास नहीं आई की विद्युत जामवाल ऐसा दमदार हीरो शेर सिंह राणा की भूमिका प्ले करेगा। इसी बात से खफा यूजर सोशल मीडिया पर एक्टर को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए एक्टर

बता दें कि शेर सिंह राणा एक कट्टर राजपूत है। राणा ने अंतिम हिंदू सम्राट कहे जाने वाले पृथ्वीराज चौहान की अफगानिस्तान के गजनी इलाके में रखी अस्थियों को भारत लेकर आये है। इसके अलावा डकैत से सांसद बनी फूलन देवी की हत्या भी की थी। हालांकि कुछ साल जेल में बंद रहने के वो भाग निकला और आज जमानत पर बाहर हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर विद्युत जामवाल की आलोचना की जा रही है।


यूजर्स ने किया फिल्म का विरोध

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- अगर यह फिल्म शेर सिंह राणा के कायरता को वीरता में बदलने का प्रयास है।तो विद्युत जामवाल से इसकी अपेक्षा नहीं करता।निराश महसूस करूँगा। कुछ यूजर्स ने फिल्म बनाने का विरोध भी किया।


एक यूजर ने लिखा-शेर सिंह राणा दुनिया की श्रेष्ठ विद्रोहिणी सांसद फूलन देवी की हत्या का सजायाफ्ता मुजरिम है। उम्र कैद हुई है। फूलन देवी हथियार डाल चुकी थीं। निहत्थी थीं। उनकी हत्या में कोई शौर्य नहीं है। इसे कायरता कहते हैं। बीहड़ में जाकर भिड़ता तो बात होती। ये फिल्म नहीं बननी चाहिए।