newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Neha Sharma: ‘भगवा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’, दीपिका के बाद अब इस एक्ट्रेस ने पहनी भगवा बिकिनी, भड़के लोग

Neha Sharma: ध्यान रहे, अभी हाल ही में दीपिका पादुकोन द्वारा पठान फिल्म में फिल्माए गए गाने बेशर्म में भगवा रंग की बिकिनी पहनी। जिसे लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है और लोग उनकी आगामी फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। गत दिनों मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो अपने प्रदेश फिल्म को बहिष्कार की भी मांग की थी।

नई दिल्ली। फिल्म पठान में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा बिकिनी पहनने को लेकर उपजा आक्रोश अभी थमा भी नहीं था कि अब एक और एक्ट्रेस ने भगवा बिकिनी पहनकर बवाल मचा दिया है। आलम यह है कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की भगवा बिकिनी को लेकर लोगों की आक्रोशित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। किसी का कहना है कि भगवा का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा तो किसी ने अभिनेत्री के बहिष्कार की मांग की है, लेकिन लोगों के रोष से बेखबर अभिनेत्री तस्वीरों में भगवा बिकिनी का लुत्फ उठाती हुईं नजर आ रही हैं। आइए, आगे हम आपको उस अभिनेत्री के बारे में तफसील से बताते हैं जिन्होंने अपनी भगवा बिकिनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर बवाल मचा दिया है।

आपको बता दें कि इस अभिनेत्री का नाम नेहा शर्मा हैं। नेहा अभी गोवा में अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। जहां इन्होंने बिकिनी में भी फोटोशुट कराया है। हालांकि, इसमें ज्यादा हैरान होने की बात नहीं है, क्योंकि आमतौर पर अभिनेत्रियां वकेशन के दौरान बिकिनी में फोटो शूट कराकर उसे सोशल मीडिया पर साझा करने का शगल रखती हैं, जिस पर उनके प्रशंसक भी मानो किसी दरिया की भांति तारीफों का सैलाब बहा दिया करते हैं, लेकिन नेहा शर्मा ने इस बीच जिस रंग की बिकिनी पहनकर फोटो शूट कराई है, उसे लेकर इस बार उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की तारीफों की जगह आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, अभिनेत्री ने भगवा रंग की बिकिनी पहनकर ना महज फोटो शूट कराई, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर भी साझा किया है, जिसमें लोग अपना आक्रोश प्रकट करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Sharma ? (@nehasharmaofficial)

ध्यान रहे, अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण ने पठान फिल्म में फिल्माए गए गाने बेशर्म में भगवा रंग की बिकिनी पहनी। जिसे लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है और लोग उनकी आगामी फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। गत दिनों मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो अपने प्रदेश में फिल्म के बहिष्कार की भी मांग की थी। कई हिंदू संगठनों ने पठान फिल्म के बहिष्कार की मांग की है। हिंदू संगठनों ने भगवा बिकिनी को हिंदू धर्म का अपमान बताया है।

आक्रोशित लोग… देखिए प्रतिक्रियाएं


लेकिन इन सभी विरोध से बेखबर गत दिनों जब शाहरुख कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में नजर आए तो उनके चेहरे पर विरोध की तनिक भी तासीर नहीं दिखी थी। वे फिल्म के सफल होने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखे थे। बता दें, ‘पठान’ आगामी  25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। अब ऐसी स्थिति में देखना होगा कि इन तमाम विरोध के बीच फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहता है।