नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को होस्ट कर रहे हैं। शो 17 जून से शुरू हो चुका है और शो से कई कंटेस्टेंट बाहर भी हो चुके हैं। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होने वाली है, जिसमें एल्विस, पलक पुरसवानी, देवोलीना भट्टाचार्य का नाम सामने आ रहा है, हालांकि शो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है क्योंकि सलमान खान की कुछ फोटोज सामने आने के बाद शो पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सलमान को सिगरेट पीते हुए शो की होस्टिंग करते हुए देखा, जिसके बाद से एक्टर सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
फोटोज हुए वायरल
रियलिटी शो के सेट से सलमान की कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें सलमान वीकेंड का वार होस्ट कर रहे हैं और उनके साथ में सिगरेट हैं। एक्टर ऑन कैमरा सिगरेट पीते दिख रहे हैं। एक्टर ने फॉर्मल कपड़े पहने हैं और वो शो के कंटेस्टेंट से बात कर रहे हैं। फोटोज सामने आने के बाद चारों तरफ सलमान खान की आलोचना हो रही है। यूजर्स का कहना है कि बीते हफ्ते किस करके शो की टीआरपी लेने की कोशिश की थी, और अब सलमान के लिए शो को टॉप पर ले जाने की कोशिश की जा रही हैं। हालांकि कुछ यूजर्स को तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके फेवरेट एक्टर सलमान खान सिगरेट पी सकते हैं।
When I saw it live i didn’t believe it
— Garam Chai (@GaramChaiWaala) July 9, 2023
bro i watched it now and i repeated it for two times and it’s confirmed thanks for confirming from you side as well.
— Prashant Kumar (@Pras101601) July 9, 2023
Host hi double standard hai toh ?ja Bebika Avinash Farzi Naaz Jiya toh hoga hi na
— VishalChetry_s1994 (@VishalC76816173) July 9, 2023
Selmon bhoi hai jungle ka hiran tak darta inse smoking to choti baat hai?
— @Venom 0066 (@MrVenom66) July 9, 2023
Camera man snitched on him ? sallu bhoi was secretly smoking thinking they will edit it out
— ?Rose? (@Rose11347228) July 9, 2023
Family friendly aap bhi piyo or family ko bhi pilao subh Sam pilao jo na piye ushe jabardasti pilo ?
— anuj gupta (@anujgup95695509) July 9, 2023
यूजर्स को नहीं हो रहा सलमान की हरकत पर यकीन
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैंने इसे अब देखा और मैंने इसे दो बार दोहराया और इसकी पुष्टि हो गई है।एक्टर की ऐसी साइड दिखाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। एक अन्य ने लिखा- सलमान खान से तो जंगल के हिरण भी डरते हैं, सिगरेट क्या चीज है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सलमान खान को लगा होगा कि सीन एडिटिंग के दौरान हटा जाएगा,लेकिन एडिटर ने धोखा दे दिया। ऐसे कई तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।