newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जंजीर में जकड़ी आम्रपाली दुबे निरहुआ से लगा रहीं प्यार की गुहार, एक्टर कर रहे जाड़े का जुगाड़

Bhojpuri star Amrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav’s song Jad Ke Jogad Kake Ja goes viral: ये गाना फिल्म आशिक आवारा है, जोकि साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा  काजल राघवानी, सुशील सिंह, संजय पांडे, रंजीत सिंह भी नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर आग लगा देती है। दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है। दोनों को फैंस इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि दोनों की अफेयर की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर तैरती रहती हैं। अब निरहुआ और आम्रपाली का पुराना गाना सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रहा है और फैंस इस गाने की वाइव से खुद को मेच कर पा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि गाना कौन सा है।


दिखा निरहुआ-आम्रपाली का जबर रोमांस

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना “जड़े का जुगाड़ करके जा” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली का गदर रोमांस देखने को मिल रहा है। आम्रपाली गाने में निरहुआ से शिकायत कर रही हैं कि वो नौकरी के चक्कर में सर्दियों में उन्हें अकेला छोड़कर चले जाते हैं, लेकिन इस बार वो कुछ जुगाड़ करके जाए। ये गाना काफी सिजलिंग है और दोनों का खुल्लम खुल्ला रोमांस देखने को मिल रहा हैं। गाने की शुरुआत में ही आम्रपाली को जंजीर में जकड़ा देखा गया है। गाना भले ही 8 साल पुराना है लेकिन आज फिर सोशल मीडिया पर गर्दा काट रहा है। फैंस को ये गाना आज भी भा रहा है..।


साल 2016 का है गाना

ये गाना फिल्म आशिक आवारा है, जोकि साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा  काजल राघवानी, सुशील सिंह, संजय पांडे, रंजीत सिंह भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में निरहुआ एक ऐसे आवारा लड़के का रोल प्ले कर रहे हैं, जो आम्रपाली को देखकर एक बार में ही अपना दिल दे बैठते हैं। इस फिल्म का निर्देशन सतीश जैन हैं, जबकि फिल्म के निर्माता प्रेम राय है।