newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salman Khan 58th Birthday: 20 बार से ज्यादा घोड़ी चढ़ने के बावजूद सलमान खान के अरमान आज तक नहीं हुए पूरे,क्या इस साल करेंगे शादी?

Salman Khan 58th Birthday: एक्टर के बर्थडे की इनसाइड वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में एक्टर अपनी बहन की बेटी यानी भांजी आयत के साथ मिलकर केक काट रहे हैं। ये सेलिब्रेशन अर्पिता के घर पर ही रखा गया था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट वॉन्टेड मुंडा सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और देश के कोने-कोने से एक्टर को बधाई  मिल रही है। फैंस का जमावड़ा भी सलमान खान की एक झलक देखने को तैयार है। देर रात एक्टर ने अपनी फैमिली के साथ मिलकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्टर के बर्थडे की इनसाइड वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में एक्टर अपनी बहन की बेटी यानी भांजी आयत के साथ मिलकर केक काट रहे हैं। ये सेलिब्रेशन अर्पिता के घर पर ही रखा गया था। आज भले ही एक्टर 58 साल के हो गए हैं लेकिन आज भी फैंस को उम्मीद है कि वो शादी करेंगे। असल जिंदगी में एक्टर के हाथ भले ही खाली हैं लेकिन फिल्मी दुनिया में वो कई बार शादी कर चुके हैं।


करिश्मा कपूर

अपने फिल्मी करियर में सलमान खान ने कई बार शादी की है और सबसे ज्यादा बार उन्हें करिश्मा कपूर के साथ सात-फेरे लिए हैं। दोनों स्टार्स ने एक साथ कई फिल्मों में पति-पत्नी का रोल प्ले किया है। जिसमें ‘बीवी नंबर वन,चल मेरे भाई’,दुल्हन हम ले जाएंगे,जीत और जुड़वा शामिल है।


माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और सलमान खान ने ऑन स्क्रीन कई बार  शादी की है। दोनों के शादी के सीन को फिल्म हम आपके हैं कौन में फिल्माया गया था। इसके अलावा साजन में भी दोनों की जोड़ी दमदार लगी थी।


सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे के साथ भी सलमान ने हम साथ-साथ हैं में शादी रचाई थी। दोनों की शादी ऑनस्क्रीन दिखाई गई थी। फिल्म में दोनों की रोमांटिक जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

कैटरीना कैफ

असल जिंदगी में न सही लेकिन फिल्मी दुनिया में एक्टर की शादी कैटरीना कैफ से हुई है और टाइगर जैसी सीरीज में दोनों ने पत्नी-पति का किरदार  निभाया है। फिल्म भारत में दोनों की शादी का सीक्वेंस दिखाया गया था।

इसके अलावा वो सोनाक्षी सिन्हा और बेवफा सनम की एक्ट्रेस के साथ भी शादी कर चुके हैं। आज भले ही सलमान खान कुंवारे हैं लेकिन फैंस को उम्मीद है कि एक्टर साल 2024 में किसी का हाथ थाम सकते हैं