नई दिल्ली। टीवी के चर्चित शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आए सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 40 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। उनकी मौत से सबसे ज्यादा सदमा उनके परिवार वालों को और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) को लगा है। बताया जा रहा है कि एक्टर के निधन की खबर सुन अपनी शूटिंग बीच में ही छोड़ कर शहनाज चली गई थी। शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला एक-दूसरे के काफी करीब थे। दोनों के अफेयर की चर्चा भी लगातार आती रहती थी, लेकिन दोनों ने कभी इन पर प्रतिक्रिया नहीं दी। इस जोड़ी को फैंस इतना पसंद करते थे कि दर्शकों ने इन्हें प्यार ने सिडनाज (Sidnazz) नाम तक दे दिया था। लेकिन अब सिद्धार्थ के जाने से ये जोड़ी टूट गई है।
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल आए तो अलग-अलग थे, लेकिन शो के दौरान दोनों की दोस्ती काफी अच्छी हो गई थी। दोनों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आने लगी। दोनों की मस्ती भी लोगों को पसंद आने लगी। इसके बाद तो दोनों की फैन फोलोइंग तेजी से बढ़ने लगी। दर्शकों ने इन्हें प्यार ने सिडनाज नाम तक दे दिया। इस जोड़ी को न सिर्फ घर में प्यार दिया गया बल्कि शो खत्म होने के बाद भी दर्शक इस कपल पर प्यार लुटा रहे थे। लेकिन सिद्धार्थ के अचानक ऐसे जाने से उनके फैंस काफी सदमे में हैं। किसी को भी उनके जाने का यकीन नहीं है।
सोशल मीडिया पर ये दोनों हर रोज किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते थे। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर दोनों खूब सुर्खियां बटोरते थे। इतना ही नहीं ये जोड़ी अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में थी। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर कोई बात नहीं की। लेकिन दर्शकों को तब भी इनकी जोड़ी पसंद आती थी।
क्यों पसंद की जाती थी सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी
अब सवाल ये उठता है कि आखिर सिडनाज को इतना पसंद क्यों किया जाता था, क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं है जब बिग बॉस के शो में कोई जोड़ी बनी हो। इससे पहले भी इस शो में कई जोड़ियां देखी गई है, लेकिन शहनाज संग सिद्धार्थ की जोड़ी को ही इस कदर क्यों पसंद किया जा रहा है कि ये रोज ट्रेंड ही होती रहती है।
जब दोनों बिग बॉस के घर में थे तो शहनाज एंटरटेंमेंट की क्वीन मानी जाती थी। वो कई बार सिद्धार्थ के साथ मस्ती करती नजर आईं और कुछ ऐसी हरकते भी करती आईं, जिनसे दर्शक उनसे और भी प्यार करने लगे। इतना ही नहीं वो सलमान खान के साथ भी कई बार मस्ती करती नजर आईं। इसका सबूत हम आपको वीडियोज में दिखाते हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram