नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं उतने ही चर्चे उनके विवादों के भी हैं। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि सलमान खान का विवादों के साथ चोली-दामन का साथ रहा है। बीते काफी सालों में उनका नाम कई मामलों में जुड़ा रहा है तो वहीं अब एक बार फिर उनके नाम नया विवाद से जुड़ गया है। अब इस नए मामले के सामने आने के बाद उन्हें फिर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भाई अब एक्टर ने ऐसा क्या कर दिया है जो वो कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। तो चलिए आपका ज्यादा समय न लेते हुए बताते हैं आपको क्या है पूरा मामला…
पूरा मामला चार साल पहले का है। एक एजेंसी की मानें तो साल 2019 में पत्रकार अशोक पांडे ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पत्रकार अशोक पांडे ने अपनी शिकायत में आरोप लगया था कि 2019 में जब वो अपने कैमरामैन के साथ कहीं जा रहे थे तब उन्हें सलमान खान रास्ते में ही उन्हें साइकिल चलाते हुए नजर आए। जिसके बाद उन्होंने एक्टर के दोनों बॉडीगार्ड से अनुमति लेने के बाद उनका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया। लेकिन जैसे ही इस बात की खबर सलमान खान को लगी तो सलमान खान इसका विरोध करने लगे। पत्रकार अशोक पांडे का कहना है कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने उन पर हाथ भी उठाया। इतना ही नहीं अपनी शिकायत में अशोक ने ये बात भी साफ की है कि खुद सलमान खान ने भी उनके साथ मारपीट की और उनका फोन छीनने के बाद धमकी भी दे डाली थी। अब इसी मामले में मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ समन भेजा है। समन के मुताबिक 5 अप्रैल (2022) के दिन एक्टर को कोर्ट में पेश होना है।
Mumbai | Andheri Magistrate Court summons Salman Khan to appear on April 5 in a 2019 case filed by a journalist Ashok Pandey for allegedly misbehaving with him. Court has summoned the actor for offences under IPC sections 504 and 506
— ANI (@ANI) March 22, 2022
इस मामले में मिली है राहत
हाल ही में सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में कोर्ट से राहत मिली है। 23 साल पुराने इस मामले में राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से एक्टर की याचिका मंजूर कर ली गई है दरअसल, इस मामले में सलमान खान ने ट्रांसफर से जुड़ी याचिका दी थी। जिसके बाद अब निचली अदालत की बजाय इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में ही होगी।
इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
जल्द ही सलमान खान फिल्म टाइगर 3 में नजर आएगा। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कटरीना कैफ दिखाई देंगी। इसके अलावा सलमान खान कभी ईद कभी दीवाली में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी।