नई दिल्ली। टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस सीजन 16’ (Bigg Boss 16) बीते 1 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस शो के शुरू होने के बाद से ही हर दिन इससे जुड़ा कुछ न कुछ सामने आता रहता है। अब शो के अगले एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें होस्ट सलमान खान, डायरेक्टर साजिद खान पर नाराज होते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान कई सालों के बाद बिग बॉस शो से एक बार फिर लोगों के बीच सामने आए साजिद खान को डबल स्टैंडर्ड कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही साजिद खान बिग बॉस के घर से बाहर हो सकते हैं।
विवादों से रहा है साजिद खान का नाता
साजिद खान एक भारतीय फिल्म निर्देशक, अभिनेता हैं। कुछ सालों पहले साजिद तब मुंह छिपाने को मजबूर हो गए थे। जब उनपर कई एक्ट्रेस और मॉडल ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। मीटू में नाम आने के बाद साजिद खान खुद को घर में बंद रखने के लिए मजबूर हो गए थे। हालांकि लोग तब हैरान रह गए थे जब साजिद खान का नाम शो के कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आया था। तब से ही साजिद खान चर्चा में बने हुए है।
शो में इस तरह का गेम खेल रहे हैं साजिद
शो में अभी साजिद खान (Sajid Khan) अकेले ऐसे कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दे रहे हैं जो कि सबसे साथ खास बांड बनाए हुए हैं। सीधे तौर पर वो किसी के विवाद में कूद नहीं रहे हैं। अकेले में कई बार उन्हें लोगों को समझाते हुए देखा गया लेकिन अब जो शनिवार के वार का प्रोमो सामने आया है उसमें होस्ट सलमान खान, साजिद खान पर अपनी भड़ास निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान, साजिद खान को ‘डबल स्टैंडर्ड’ और ‘पाखंडी’ कहते हैं तो वो इसपर ये कह देते हैं कि वो आने वाले समय में अपने पत्ते दिखाएंगे।
#ShukravaarKaVaar mein kyun padi Sajid ko Salman Khan se fatkaar? ?
Jaanne ke liye dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot#BB16 #BiggBoss@BeingSalmanKhan@tresemmeindia @chingssecret @myglamm pic.twitter.com/sBKOYwX00Q
— ColorsTV (@ColorsTV) November 4, 2022
साजिद की ये बात सुनते ही दबंग खान और भी भड़क जाते हैं और ये कह देते हैं कि वो पहले स्टैंड लेते है-फिर बदल लेते है। ये डबल स्टैंडर्ड है। ढोंगी की तरह तुम कर रहे हो। इसके आगे सलमान खान ये कहते हैं कि तुम इस तरह की हरकतें कर खुद शो से बेघर होने के लिए मौके दे रहे हो। सलमान खान की इन बातों का साजिद खान को बुरा भी लगता है। वीडियो में साजिद को सलमान खान की इन बातों को सुनने के बाद फेक स्माइल करते हुए भी देखा जा सकता है। अब देखना होगा कि क्या साजिद खान शो से बाहर होते हैं या फिर ये डांट बस दिखाने के लिए थी…