newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salman Khan: सलमान खान को सांप ने डसा, डॉक्टर ने कहा कि अब तो…!

Salman Khan : चिकित्सकों के मुताबिक, उन्हें बिना विष वाले सांप ने काटा है। ऐसे में कोई खतरे की कोई बिल्कुल भी बात नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद अभिनेता की हालात बिल्कुल दुरूस्त बताई जा रही है, लेकिन उन्हें अभी कुछ दिनों तक उपाचराधीन रहना होगा और अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावाधानी बरतनी होगी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं। जी हां..वो इसलिए..क्योंकि खबर है कि सलमान खान को सांप ने काट लिया है। फिलहाल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें रात तीन बजे ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें महात्मा गांधी मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमान खान को सांप ने काट लिया है। इस खबर ने उनके परिजनों समेत प्रशंसकों को काफी निराश कर दिया। बता दें कि ये हादसा ऐसे वक्त में हुआ है, जब वे कल यानी की 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने जा रहे थें। अब जिस तरह उन्हें सांप ने काट लिया है। ऐसे में अब मुश्किल ही लगता है कि वे अपने जन्मदिन की पार्टी को कोई ग्रेंड सेलीब्रेशन का रूप देंगे, नहीं तो हर साल एक्टर अपने जन्मदिन के मौके को खास बनाने के लिए ग्रेंड सेलीब्रेशन रखते हैं, जिसमें वे अपने दोस्तों समेत अपने शुभचिंतकों को न्योता देते हैं। आइए, अब आपको आगे बताते हैं कि सांप काटने के बाद उनकी स्थिति कैसी है।

salman khan

चिकित्सकों के मुताबिक, उन्हें बिना विष वाले सांप ने काटा है। ऐसे में खतरे की बिल्कुल भी बात नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद अभिनेता की हालत बिल्कुल दुरूस्त बताई जा रही है, लेकिन उन्हें अभी कुछ दिनों तक उपचाराधीन रहना होगा और अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावाधानी बरतनी होगी। वहीं, डॉक्टर ने सलमान खान को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। चिकित्सकों के मुताबिक, कोई भी लापरवाही एक्ट्रर के लिए उचित नहीं है। चलिए, अब आपको आगे बताते हैं कि आखिर ये हादसा एक्टर के साथ कैसे हुआ। आखिर कैसे हम सभी के चहेते सलमान खान उर्फ भाई जान पर सांप ने हमला बोल दिया।

तो आपको बताते चले कि सलमान खान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए अपने दोस्तों समेत अपने परिवारनजों के साथ पनवेल स्थित फॉर्महाउस पहुंचे थें। ध्यान रहे कि पनवेल स्थिति उनका फॉर्महाउस चौतरफा पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जहां अक्सर सांप समेत अन्य जानवरों का बसेरा रहता ही है, तो यहीं पर भाई जान पर सांप ने हमला बोल दिया। वो तो शुक्र है कि सांप बिना विष वाला था। सांप के काटने के बाद फौरन भाईजान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भाईजान के प्रशंसक ये जान कर खुश होंगे कि अब एक्टर बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें किसी भी बात की परेशानी नहीं है। बस, थोड़ी-सी आराम की जरूरत है।