newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salman Khan: सलमान का भांजी आयत संग क्यूट वीडियो वायरल, बंदरों को चिप्स और केला खिलाते आए नजर

Salman Khan: लेटेस्ट वीडियो में सलमान आयत के साथ बंदरों को चिप्स और केला खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। ये क्यूट वीडियो सलमान ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं उससे कही ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सलमान खान अपने परिवार से काफी जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं जिसमें वो अपने परिवार के साथ नजर आते हैं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी लाडली भांजी आयत के साथ नजर आ रहे हैं।

लेटेस्ट वीडियो में सलमान आयत के साथ बंदरों को चिप्स और केला खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। ये क्यूट वीडियो सलमान ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

सलमान के इस वीडियो में बंदरों को अपने हाथों से चिप्स और केले खिलाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो वीडियो में अपनी लाडली भांजी आयत को गोद में लिए नजर आते हैं। इतना ही नहीं आयत बंदरों को चिप्स खिलाती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इस दौरान आयत काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। वो खुशी में तालियां बजाने लगती हैं। इतना नहीं, सलमान आयत के हाथ में केला भी देते हैं, जो आयत बंदरों को दे देती हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- ‘बंदर।’ सोशल मीडिया पर सलमान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, फैंस भी इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।