newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia Bhatt Hollywood Debut: दीपिका के बाद आलिया भी हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार, इस सुपरस्टार के साथ करेंगी काम

Alia Bhatt Hollywood Debut: प्रियंका और दीपिका जैसी तमाम एक्ट्रेसेज के द्वारा हॉलीवुड में अपना परचम लहराने के बाद अब आलिया भट्ट भी अपना हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की राह पर चल पड़ीं है। प्रियंका और दीपिका जैसी तमाम एक्ट्रेसेज के द्वारा हॉलीवुड में अपना परचम लहराने के बाद अब आलिया भट्ट भी हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही आलिया भट्ट ‘Heart Of Stone’ नाम की फिल्म में Gal Gadot के साथ नजर आने वाली हैं। टॉम हार्पर के निर्देशन में बनी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इसकी बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी है। इस खबर के आने के बाद फैंस आलिया के डेब्यू और इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से आलिया भट्ट की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आलिया भट्ट अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वो नेटफ्लिक्स की फिल्म में गल गैडोट को जॉइन करेंगी, जो कि एक इंटरनेशनल स्पाय थ्रिलर फिल्म होगी। ‘ बता दें कि बीते दिनों नेटफ्लिक्स ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी फिल्म की शूटिंग की एक फोटो शेयर की थी। हालांकि फिल्म कहानी के बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है और न ही ये स्पष्ट हुआ है कि आलिया का किरदार किस तरह का होने वाला है। पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने कमाई में 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। इस फिल्म की सफलता के बाद ही उनकी हॉलीवुड डेब्यू की खबर सामने आई है।

इसके अलावा उनके फैन्स को आलिया की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का भी बेसब्री से इंतजार है, जिसमें वो पहली बार एक्टर रणबीर कपूर के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। जानकारों की मानें तो आलिया भट्ट के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर जा रहा है। बता दें, पिछले लंबे वक्त से आलिया और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबर ये भी है कि इसी साल ये कपल शादी के बंधन में भी बंध जाएगा।