newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sambhavna Seth: ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रही हैं संभावना सेठ, इस गंभीर बीमारी की हुईं शिकार

Sambhavna Seth: संभावना सेठ इन दिनों अपने फैमिली व्लॉग को लेकर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फैमिली और तीन पैट्स के साथ लगभग रोजाना वीडियो बनाती है। इन वीडियो को फैंस का काफी पसंद करते हैं।

नई दिल्ली। लटको-झटको से यूपी-बिहार हिला देने वाली संभावना सेठ इन दिनों अपने फैमिली व्लॉग को लेकर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फैमिली और तीन पैट्स के साथ लगभग रोजाना वीडियो बनाती है। इन वीडियो को फैंस का काफी पसंद करते हैं। व्लॉग के अलावा एक्ट्रेस एलबम सॉन्ग में भी नजर आ रही हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस अपने गाने या व्लॉग की वजह से नहीं बल्कि अपनी बीमारी की वजह से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया है कि वो गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने खुलकर अपने बढ़ते वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी बात की।


इस बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस

दरअसल संभावना अर्थराइटिस से जूझ रही हैं। इस बीमारी की वजह से एक्ट्रेस के शरीर में कई तरह की और परेशानी हो रही हैं। खुद संभावना ने इस बात का खुलासा किया है। संभावना ने अपने व्लॉग में इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें गठिया है और ये समस्या उन्हें काफी समय से बहुत परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरे हाथ-पैरों में सूजन और दर्द रहता है। मुझे लगातार मेरे बढ़ते वजह की वजह से ट्रोल किया जा रहा है लेकिन लोग नहीं जानते हैं कि उन्हें किस दर्द से गुजरना पड़ा रहा हैं।

मां नहीं बन सकती संभावना सेठ

बता दें कि इससे पहले भी एक्ट्रेस आईवीएफ को लेकर फैंस के साथ खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि वो मां नहीं बन पा रही हैं और मां बनने के लिए उन्होंने आईवीएफ का सहारा लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि आईवीएफ की प्रक्रिया के दौरान उन्हें बहुत सारे इंजेक्शन लगे। बहुत दर्द से गुजरना पड़ा। इतना दर्द झेलने के बाद भी वो मां नहीं बन पा रही हैं। हालांकि उन्होंने  अब खुश रहना सीख लिया है लेकिन लोगों के कमेंट उन्हें थोड़ा परेशान कर देते हैं।