newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#AskSRK: सोशल मीडिया पर लोग शाहरुख खान से पूछ रहे हैं अटपटे सवाल, बादशाह से मिल रहा है चटपटा जवाब

#AskSRK: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अपने फैंस से कभी दूर नहीं हुए। सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक सेशन होस्ट किया, जिसमें वो #AskSRK के नाम से फैंस से जुड़े हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अपने फैंस से कभी दूर नहीं हुए। सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक सेशन होस्ट किया, जिसमें वो #AskSRK के नाम से फैंस से जुड़े हैं। इस दौरान लोग शाहरुख खान से अटपटे सवाल पूछ रहे हैं, जिसके शाहरुख चटपटे जवाब दे रहे हैं।

shahrukh khan

शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने फैंस को बताया कि वो उनसे वो #AskSRK के दौरान उनसे सवाल पूछ सकते हैं। साथ ही उन्होंने फैस को 15 मिनट दिए हैं। इस दौरान फैंस उनसे मजेदार सवाल पूछ रहे हैं। उनके हर सवाल का जवाब वो मजेदार अंदाज में दे रहे हैं।