newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी बनीं बिग बॉस का हिस्सा, ‘शरारा शरारा’ पर दिखाई अपनी हॉट अदाएं, देखें वीडियो

Bigg Boss OTT: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में नजर आईं। इन दिनों वो राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि फिलहाल उनका परिवार काफी मुसबित में हैं, उनके जीजा जेल में हैं और उनकी बहन काफई परेशान हैं। ऐसे में शमिता बिग बॉस के घर में नजर आईं जिसे लेकर दर्शक काफी शॉक में हैं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में नजर आईं। इन दिनों वो राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि फिलहाल उनका परिवार काफी मुसबित में हैं, उनके जीजा जेल में हैं और उनकी बहन काफई परेशान हैं। ऐसे में शमिता बिग बॉस के घर में नजर आईं जिसे लेकर दर्शक काफी शॉक में हैं। यही कारण है कि वो सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

shamita shetty

शमिता शेट्टी ने शो के प्रीमियर में धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने अपने पुराने और हिट गाने पर लटके-झटके दिखाए। उन्होंने ‘शरारा शरारा’ गाने पर जबरदस्त डांस कर सबका दिल जीत लिया। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोग उनके घर में आने को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं-

बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। शो की शुरुआत में करण की परफॉर्मेंस देखने को मिली। बता दें कि ये पहली बार हुआ है जब बिग बॉस का डिजिटल वर्जन आया है। इसके 6 हफ्ते बाद ये टीवी पर आएगा।