newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shashi Kapoor 83rd Birth Anniversary: अपने चार्मिंग लुक से 40 सालों तक शशि कपूर ने किया बॉलीवुड पर राज…

Shashi Kapoor 83rd Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर शशि कपूर (Shashi Kapoor) की आज 83वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वो उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फिल्मों के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर याद है।

Film star Shashi Kapoor in film JAB JAB PHOOL KHILE. Express archive photo

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर शशि कपूर (Shashi Kapoor) की आज 83वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वो उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फिल्मों के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर याद है। उन्होंने 40 साल तक इंडस्ट्री पर राज किया था। कपूर खानदान के मशहूर बेटे और दिग्गज कलाकार शशि कपूर आज ही के दिन साल 1938 में कोलकाता में जन्में थे। आज उनकी 83वीं बर्थ एनिवर्सरी है पर उनके बारे में कुछ खास बातें जानें।

शशि कपूर ने साल 1948 में फिल्म ‘आग’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म उनके भाई राज कपूर ने बनाई थी जिसे उस समय काफी पसंद किया गया था। पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटों में से सबसे छोटे शशि कपूर थे। वो उस समय के स्मार्ट और चार्मिंग एक्टर्स की लिस्ट में गिने जाते थे।

लेकिन उनके बार में ये कम ही लोग जानते है कि उनके बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने लगभग सभी तरह के किरदार निभाए हैं। इसी के साथ उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

शशि कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। उनका अफेयर एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से हुआ। जिसके बाद उन्होंने जेनिफर से शादी कर ली। दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी थी। उनकी शादी के खिलाफ जेनिफर का परिवार था, इसके बावजूद दोनों ने शादी रचाई। कहा जाता है कि जेनिफर केंडल के पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि ये शादी हो।

इसी वजह से जेनिफर ने अपना घर छोड़ दिया था। कुछ समय के बाद शशि कपूर ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। एक समय उनकी जिंदगी में ऐसा भी समय आया जब उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। 79 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद शशि कपूर ने 2017 में आखिरी सांस ली थी।