newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Honsla Rakh : Shehnaaz Gill और Diljit Dosanjh स्टारर फिल्म ‘हौसला रख’ ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, दशहरा की छुट्टी से मिला फायदा

Honsla Rakh : शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘हौसला रख’ 15 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में सोनम बावजा भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही छा गई है।

नई दिल्ली। शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘हौसला रख’ 15 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में सोनम बावजा भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही छा गई। इतना ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भी ये फिल्म छा गई है। पहले ही दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। साथ ही दशहरा की छुट्टी से इसको फायदा मिला है।

honsla rakh2

रिपोर्ट्स की मानें तो लंबे वीकेंड का फायदा शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म हौसला रख को मिला है। यही कारण है कि फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की है। कई जगह तो शो हाउसफुल हो चुके हैं। शहनाज के फैंस उनकी डेब्यू फिल्म के लिए काफी खुश हैं और जमकर उनपर प्यार लुटा रहे हैं।

खबरों की मानें तो हौसला रख ने 2-3 करोड़ की कमाई की है। जो पंजाब इंडस्ट्री में रिकॉर्ड है। उम्मीद की जा रही है कि हौसला रख रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहेगी। शहनाज के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को बेताब थे। जब से सिद्धार्थ का निधन हुआ है तब से फैंस शहनाज के लिए और एक्साइटेड हो गए थे।

फिल्म में दिलजीत को ऐसा दिखाया गया है जो बच्चे को नापसंद करता है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है। दिलजी फिल्म में बच्चे के सिंगल पेरेंट दिखाया गया है, जो अकेले बी बच्चे को पालता है। खास बात ये है कि फिल्म में शहनाज और दिलजीत का रोमांस दिखाया जाता है।

सिडनाज के फैंस हुए खुश

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज गिल टूट चुकी हैं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया। उनके जाने के बाद शहनाज के चेहरे से नूर मानों चला ही गया। हालांकि उन्होंने काम पर वापसी कर ली है और उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘हौसला रख’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है।  इस फिल्म में वो दिलजीत दोसांझ संग नजर आ रही हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। फैंस इस फिल्म को काफी प्यार दे रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।