Shehnaaz Gill Latest Video: ‘नशा’ गाने पर शहनाज गिल ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, फैंस बोले- लूट ली महफिल

Shehnaaz Gill Latest Video: फैंस दिल खोलकर शहनाज (Shehnaaz Gill) की तस्वीरों और वीडियोज पर प्यार लुटाते हैं। अब एक बार फिर शहनाज गिल चर्चा में बनी हुई है। लेकिन अब एक बार फिर शहनाज गिल सुर्खियों में रहने का कारण उनकी कोई तस्वीर नहीं बल्कि उनकी एक परफॉर्मेंस हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रितिका आर्या Written by: June 29, 2022 2:32 pm
Shehnaaz Gill

नई दिल्ली। पंजाब की कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के नाम से फेमस शहनाज गिल लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। अक्सर शहनाज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। फैंस को भी शहनाज के इन पोस्ट का काफी इंतजार रहता है। फैंस दिल खोलकर शहनाज (Shehnaaz Gill) की तस्वीरों और वीडियोज पर प्यार लुटाते हैं। अब एक बार फिर शहनाज गिल चर्चा में बनी हुई है। लेकिन अब एक बार फिर शहनाज गिल सुर्खियों में रहने का कारण उनकी कोई तस्वीर नहीं बल्कि उनकी एक परफॉर्मेंस हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shehnaaz Gill

बता दें, हाल ही में मुंबई में पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम उमंग 2022 का आयोजन किया गया था जिसमें शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी शामिल रहीं। अब एक्ट्रेस (Shehnaaz Gill Video) ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्होंने इसे उमंग 2022 (Umang 2022) के परफॉर्मेंस के दौरान बनाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

इस वीडियो में शहनाज को नशा सॉन्ग पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में शहनाज को शीशे के साथ भी फ्लर्ट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में शहनाज गिल की अदाएं लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोग शहनाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं साथ ही वीडियो के कॉमेंट बॉक्स पर तो रिएक्शन की बाढ़ आ गई है।

पहले भी हो चुके हैं कई वीडियो वायरल

इस वीडियो के अलावा भी उमंग के परफॉर्मेंस के दौरान के शहनाज गिल के कई वीडियो सामने आ चुके हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में शहनाज चिकनी चमेली, हौली हौली और नाच पंजाबन जैसे सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है। आपको बता दें, हर साल मुंबई पुलिस के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग 2022 का आयोजन किया जाता है। इस बार के कार्यक्रम में शहनाज (Shehnaaz) ने भी एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी है। शहनाज के अलावा इस इवेंट में सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से लेकर सारा अली खान (Sara Ali Khan) जैसे सेलेब्स भी नजर आए।

Latest