मुंबई। एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) रविवार को भारत लौट आई हैं। वो काफी समय से कनाडा में थीं, जहां वो अपनी आने वाली फिल्म ‘हौसला रख’ की शूटिंग में बिजी थीं। जहां से वो फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। लेकिन अब उनके भारत लौट आने पर फैंस काफी खुश हैं और दिल खोलकर उनका वेलकम कर रहे हैं।
इस दौरान शहनाज को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसमें वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। इस लुक में वो काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही थीं। शहनाज के एयरपोर्ट की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गई। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बाल खोले हुए थे और उन्हें वेवी लुक दिया था।
तस्वीरों में शहनाज ब्लैक टॉप, ब्लैक जींस और ब्लैक जैकेट में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर शहनाज का अंदाज इस बार काफी हटकर था। अपने इसी अंदाज से वो फैंस को वो दीवाना बना देती हैं।
View this post on Instagram
पंजाबी सिंगर शहनाज गिल साल 2019 में टीवी के सबड़े बड़े और चर्चित शो बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। वो शो की सबसे पसंदीदा और फेमस कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। वो उन चुनिंदा सेलिब्रिटी में से एक हैं, जिन्हें शो से बाहर आने के बाद जबरदस्त फेम मिला। उनकी फैन फोलोइंग दोगुनी हो गई। शो में आने से पहले वो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया करती थी। लेकिन बिग बॉस के शो में आने के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई और आज शहजान बड़ा नाम हैं। साथ ही आने वाले समय में उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
View this post on Instagram