newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shehnaaz Gill: अपनी सादगी से फिर फैंस का दिल लूट ले गईं शहनाज गिल, बिना मेकअप सलवार-सूट में भी ढाया कहर

Shehnaaz Gill: खबर लिखे जाने तक शहनाज गिल ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज की सादगी भरी फोटोज एक बार आग की तरफ फैल गई हैं। हर कोई एक्ट्रेस की नई फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहा है और रिट्वीट कर रहा है।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल शहनाज गिल सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से छाई रहती हैं। उनका सोशल मीडिया पर किया गया हर पोस्ट वायरल हो जाता है। अब क्या ही कहें..एक्ट्रेस हैं ही इतनी खूबसूरत कि फैंस जमकर उनकी एक झलक पर अपना प्यार बरसाते रहते हैं। खबर लिखे जाने तक शहनाज गिल ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज की सादगी भरी फोटोज एक बार आग की तरफ फैल गई हैं। हर कोई एक्ट्रेस की नई फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहा है और रिट्वीट कर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

gill

एयरपोर्ट पर की गई स्पॉट

दरअसल हाल ही में शहनाज को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वो पर्पल और व्हाइट कॉम्बिनेशन का सूट पहने हुए नजर आईं। शहनाज का लुक बेहद सिंपल था लेकिन फिर भी वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। इतना ही नहीं शहनाज से मेकअप भी नहीं कर रखा था। उनके चेहरे पर सादगी का ग्लो ही निखर कर बाहर आ रहा था। शहनाज को एयरपोर्ट पर देखते ही उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। फैंस ने शहनाज के साथ कई फोटोज भी क्लिक कराए। सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी सामने आए जिसमें वो अपने फैंस से घिरी नजर आ रही हैं।

पंजाब से मुंबई लौंटी शहनाज गिल

फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस काफी डाउन टू अर्थ है..उन्होंने अपने फैंस के साथ पोलाइट बिहेवियर रखा। जो खुद एक बड़े स्टार होने की निशानी है। गौरतलब है कि शहनाज गिल बीते काफी समय से पंजाब में थी। पंजाब के गोल्ड टेम्पल से उनकी फोटो भी सामने आई थी जहां वो दुपट्टे से सिर ढके जमीन पर बैठी नजर आई थी। उन फोटोज में भी एक्ट्रेस की सादगी के फैंस कायल हो गए थे और फोटोज को जमकर वायरल किया था