newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 16: शिव और प्रियंका ने साथ में किया डांस, क्या दोनों के बीच होगी अब दोस्ती की शुरुआत या वहीं दुश्मनी रहेगी कायम

Bigg Boss 16: वहीं बिग बॉस से दो लोगों को काफी प्यार मिल रहा हैं जिसमें एक शिव ठाकरे हैं और दूसरी प्रियंका चहर चौधरी हैं। फैंस इन दोनों को ही टॉप-2 में देखना चाहते हैं। एक फैन ने तो ये तक कह दिया कि बिग बॉस के फिनाले में शिव और प्रियंका ही बिग बॉस हाउस की लाइट बंद करेंगे।

नई दिल्ली। बिग बॉस के कंटेंस्टेंट अंदर रह के भी बाहर फैंस का काफी दिल जीत रहे हैं हर तरफ से कंटेस्टेंट को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा हैं, अगर उनके फेवरेट कंटेस्टेंट की लड़ाई होती हैं तो फैंस भी आपस में लड़ते हैं। अब ऐसा ही हाल देखने को मिला जब अंकित गुप्ता को घर वालों की वजह से नॉमिनेट होना पड़ा और बाहर फैंस बिग बॉस के इस फैसले से नाखुश नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अंकित को वापस लाने की मांग तक कर दी। वहीं बिग बॉस से दो लोगों को काफी प्यार मिल रहा हैं जिसमें एक शिव ठाकरे हैं और दूसरी प्रियंका चहर चौधरी हैं। फैंस इन दोनों को ही टॉप-2 में देखना चाहते हैं। एक फैन ने तो ये तक कह दिया कि बिग बॉस के फिनाले में शिव और प्रियंका ही बिग बॉस हाउस की लाइट बंद करेंगे। अब तो देखना ये हैं कि फैंस की बात कितनी सच हैं कितनी नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

प्रियंका और शिव का डांस

वहीं अगर शो की बात करें तो शिव ठाकरे और प्रियंका चहर चौधरी काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं दोनों को ही शो में काफी पसंद किया जा रहा हैं। वहीं इन दोनों की बात करें तो दोनों अक्सर एक दूसरे से लड़ते दिखाई देते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं जिसमें प्रियंका और शिव दोनों साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। जिसे शिव और प्रियंका के फैंस दोनों ही काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों ने रणवीर सिंह के गाने मल्हारी में डांस किया। इनके इस डांस को फैंस काफी क्यूट मूमेंट बता रहे हैं।

शिव ठाकरे बने घर के नए कैप्टन

वहीं प्रियंका और शिव को साथ डांस करते देख काफी यूजर्स का कहना हैं कि इन दोनों को साथ देख कर निमृत, सौंदर्या और अर्चना को जलन होगी। हालांकि, निमृत इन दोनों का डांस काफी एन्जॉय करती नजर आई। इस हफ्ते शिव ठाकरे घर के कैप्टेन बने, उनके कैप्टेन बनने के बाद प्रियंका उन्हें गले मिलती हुई नजर आईं अब आने वाले दिनों में देखना ये अहम होगा कि क्या दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत होगी क्या वहीं दुश्मनी कायम रहेगी।