newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arijit Singh: सिंंगर अरिजीत सिंह की मां का हुआ निधन, अस्पताल में चल रहा था कोरोना का इलाज

Arijit Singh: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोलकाता में निधन (Arijit Singh Mother Die) हो गया है। वो काफी समय से अस्पताल में भर्ती थी। कुछ समय पहले ही उनकी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोलकाता में निधन (Arijit Singh Mother Die) हो गया है। वो काफी समय से अस्पताल में भर्ती थी। कुछ समय पहले ही उनकी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत नाजुक थी। ऐसे में गुरुवार सुबह 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

अरिजीत सिंह की मां की तबीयत कोलकाता में खराब हो गई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने उनकी मदद की गुहार लगाई थी। स्वास्तिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से मदद मांगी थी। उन्होंने लिखा, सिंगर अरिजीत सिंह की मां के लिए आज ही ए नेगेटिव ब्लड की जरुरत है। वो कोलकाता के AMRI ढाकुरिया अस्तपाल में भर्ती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ब्लड डोनर पुरुष होना चाहिए। वहीं डायरेक्टर श्रीजीत ने इसी पोस्ट को बंगाली में कॉपी करके शेयर किया है।

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र से की थी। वह सिंगिंग रिएलिटी शो फेम गुरुकुल में नजर आए थे। अरिजीत को पहचान फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो से मिली थी। उन्होंने कबीरा, राबता, खैरियत, अगर तुम साथ हो जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं।