newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया, 31 फाइनलिस्ट को मात देकर हासिल किया ताज

Miss India 2022: मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे, जिसमें नेहा धूपिया, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरेया, मिथाली राज समेत कई कलाकार थे। इतना ही नहीं कई सेलेब्स ने इवेंट में परफॉर्म भी किया।

नई दिल्ली। देश को नई फेमिना मिस इंडिया मिल गई हैं। इस बार मिस इंडिया 2022 का खूबसूरत ताज कर्नाटक की सिनी शेट्टी अपने सिर पर पहना गया। मिस इंडिया कंम्पटीशन के इवेंट का आयोजन 3 जुलाई को मुंबई में किया गया। जहां कुल 31 फाइनलिस्ट को हरा कर सिनी शीर्ष पर पहुंचीं और ये खिताब अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप बनीं। वहीं, उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप बनीं। मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे, जिसमें नेहा धूपिया, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरेया, मिथाली राज समेत कई कलाकार थे। इतना ही नहीं, कई सेलेब्स ने इवेंट में परफॉर्म भी किया। कृति सेनन ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। इस इवेंट की खासियत ये रही कि नेहा धूपिया के मिस इंडिया बनने के 20 साल पूरे होने पर उसे सेलिब्रेट किया गया।

कौन हैं सिनी शेट्टी?

फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली सिनी शेट्टी की उम्र 21 साल है। इस समय वो चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं। डांस की शौकीन सिनी ने महज 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था।

रूबल शेखावत?

मिस इंडिया 2022 की उपविजेता का ताज हासिल करने वाली रूबल शेखावत के बारे में बात करें, तो उन्हें डांस, एक्टिंग, पेंटिंग जैसे कई कलात्मक क्षेत्रों में रुचि है। इसके अलावा उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है।

शिनाता चौहान?

मिस इंडिया 2022 की सेकेंड रनर-अप रहीं शिनाता चौहान एक स्कॉलर रही हैं और उन्हें हमेशा से ही लीडरशिप वाले काम करना पसंद रहा है।