newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir-Alia Wedding: बेटी आलिया को दूसरी बार विदा करेंगी सोनी राजदान,पहली विदाई पर भी नहीं रोक पाई थी अपने आंसू

Ranbir-Alia Wedding: रणबीर और आलिया की शादी हो चुकी है। शादी करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच हुई हैं। आलिया और रणबीर की शादी में एक चीज खास होने वाली है..वो है आलिया भट्ट की विदाई। जी हां…आलिया की दूसरी बार विदाई होगी।

नई दिल्ली। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर-आलिया ने फाइनली अपने रिश्ते को एक नाम दे दिया है। रणबीर और आलिया की शादी हो चुकी है। शादी करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच हुई हैं। आलिया और रणबीर की शादी में एक चीज खास होने वाली है..वो है आलिया भट्ट की विदाई। जी हां…आलिया की दूसरी बार विदाई होगी। हैरान होने की बात नहीं है बल्कि ये सच्चाई है। दूसरी बार भी मां सोनी राजदान ही अपने जिगर के टुकड़े आलिया को विदा करेंगी।

दो बार होगी आलिया की विदाई

इस बार आलिया को दूसरी बार विदा किया जाएगा। सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ये सच है। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले आलिया भट्ट और रील लाइफ में विदा किया गया और इस बार आलिया को रियल लाइफ में विदा किया जाएगा। आलिया की राजी में आलिया ने एक जासूस का किरदार प्ले किया था जिसमें वो पाकिस्तान अफसर के घर बहू बनकर जाती हैं और सारी खुफिया जानकारी भारत भेजती हैं। इसी फिल्म का गाना दिलबरो काफी हिट हुआ था और खास बात ये रही कि फिल्म में भी सोनी राजदान ने ही आलिया की मां का रोल प्ले किया था और उनको विदाई दी थी।

पहली विदाई पर भी फूट-फूटकर रोई थीं सोनी राजदान

अब सच में आज सोनी राजदान अपनी बेटी को विदा करने  के लिए तैयार हैं। ये पल किसी भी मां के लिए पहाड़ जैसा होता है जब उसके कलेजे के टुकड़े को विदा किया जाता है। एक इंटरव्यू में खुद सोनी राजदान ने खुलासा करते हुए बताया था कि उस सीन के दौरान उन्होंने आंखों में ग्लिसरीन नहीं लगाया था वो आंसू नेचुरल थे। उन्होंने कहा था कि वो गाना और वो पल दोनों ही इमोशनल कर देने वाले थे।