newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonu Sood: कोरोना से मदद के लिए एक बार फिर आगे आए Sonu Sood, टेलीग्राम पर शुरू किया ग्रुप चैनल

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने इस महामारी से लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब उन्होंने इस महामारी से जंग लड़ने के लिए एक टेलिग्राम पर चैनल कर दिया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लगातार कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं। पिछले साल प्रवासी मजदूरों की मदद करते हुए वो देश के रियल लाइफ हीरो बन गए। इस साल भी वो लगातार इस महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में वो भी कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं। लेकिन इन सबके बाद भी उन्होंने इस महामारी से लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब उन्होंने इस महामारी से जंग लड़ने के लिए एक टेलिग्राम पर चैनल कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों से सोनू सूद लगातार सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल में बेड, ऑक्सीजन तो कभी दवाओं के लिए गुहार लगा रहे हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए अब उन्होंने एक नया तरीका खोजा है। उन्होंने इन सब चीजों की जानकारी एक जगह मिले इसके लिए एक टेलीग्राम ऐप की मदद ली है।

इसकी जानकारी सोनू सूद ने खुद शनिवार को ट्विटर पर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने एक टेलिग्राम पर ग्रुप चैनल किया है जिसके जरिए वो देश में जरूरतमंद लोगों को हॉस्पिटल में बेड, दवाईयां और ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में ज्यादा मदद कर सकेंगे।

ट्विटर पर दी जानकारी

शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर देशवासियों से सोनू सूद कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील की। उन्होंने लिखा है ‘अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ Telegram चैनल पे ‘India Fights With Covid’ पर हाथ से हाथ मिलाएंगे .. देश को बचाएंगे।’