newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonu Sood: सोनू सूद की दरियादिली! गरीब चहुंमुखी के लिए बने देवदूत, दिया नया जीवनदान

Sonu Sood: एक्टर ने कोविड के समय बसे चलवाकर कई लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया था। इसके अलावा कई जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की भी मदद की थी। फैंस ने एक्टर का जज्बा देखकर खूब सराहा था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन के समय से ही लोगों की मदद कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर ने कोविड के समय बसे चलवाकर कई लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया था। इसके अलावा कई जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की भी मदद की थी। फैंस ने एक्टर का जज्बा देखकर खूब सराहा था और उनकी जमकर तारीफ की थी। लॉकडाउन के बाद से ही एक्टर की फैन फॉलोइंग में तगड़ा इजाफा हुआ है। कोविड से उभरने के बाद भी एक्टर आज भी लोगों की मदद कर रहे हैं। अब एक्टर की एक और दरियादिली की कहानी सामने आई है जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्टर का दिल कितना बड़ा है।

सोनू सूद ने कराया गरीब बच्ची का इलाज

दरअसल सोनू सूद ने एक ऐसी बच्ची की मदद की है जो चहुंमुखी थी। फिलहाल बच्ची की सर्जरी हो चुकी है और वो अब बाकी बच्चों की तरह सामान्य जिंदगी जी पाएगी। दरअसल बच्ची के जन्म से ही चार पैर और चार हाथ थे जिसकी वजह से वो सामान्य जिंदगी नहीं जी पा रही थी। बच्ची के माता-पिता भी आर्थिक तौर पर इतने संबल नहीं थे कि बच्ची के इलाज का खर्चा उठा पाए। ऐसे टाइम में सोनू सूद ने देवदूत बनकर बच्ची को नया जीवन दान दिया है। एक्टर ने बच्ची की सर्जरी का पूरा खर्च उठाया है। फिलहाल बच्ची अस्पताल में है और ठीक है। बच्ची को कुछ और दिन अस्पताल में रहना होगा।बता दें कि बच्ची के 4 हाथ-4 पैर होने की वजह से उसका नाम चहुंमुखी पड़ गया

फैंस कर रहे एक्टर की तारीफ

अब एक्टर की दरियादिली की ये कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई एक्टर की तारीफ कर रहा है। काम की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में देखा गया था। सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि एक्टर को चंद बरदाई के रोल में काफी पसंद किया गया। एक्टर के रोल की खूब सराहना हुई है।