newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन डायरी : सुनील ग्रोवर ने शेयर किया वीडियो, बताया ये मजेदार किस्सा

सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वे गमछा बांधे और उसमें छोटा सा फोन फंसाकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली। सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वे गमछा बांधे और उसमें छोटा सा फोन फंसाकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सुनील किसी से यह कहते हैं कि लॉकडाउन का सैकेंड फेज उनके लिए कैसा बीत रहा है।

Sunil Grover

वीडियो की शुरुआत में दूसरी तरफ से आवाज आती है- और जी, क्या किया आज। तब सुनील कहते हैं कि सुबह उठा और एक कप चाय पी। इस तरह करीब चार बार वे यही कहते हैं। और फिर आखिर में कहते हैं कि अब ये चारों कप धोने हैं बस, धोकर फिर एक कप चाय पिऊंगा।

 

View this post on Instagram

 

Kya kiya aaj? ?? Music on the talk by @sumitsethiofficial

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

लॉकडाउन में अपने फैन्स और फॉलोअर्स काे एंटरटेन करने के लिए इसके पहले भी सुनील अजय देवगन और आमिर खान की मिमिक्री वाले वीडियो शेयर कर चुके हैं। साथ ही वे कुछ हॉरर वीडियो भी शेयर कर चुके हैं।