newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना के खिलाफ जंग में अब Sunny Leone ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रवासी मजदूरों को खिलाएंगी खाना

देश इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड हस्तियां मदद के लिए आगे आ रही हैं। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) का भी नाम जुड़ गया है। वो प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाएंगी।

नई दिल्ली। देश इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड हस्तियां मदद के लिए आगे आ रही हैं। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस सनी लियोन का भी नाम जुड़ गया है। वो प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाएंगी। इस नेक काम के लिए उन्होंने पेटा (PETA) संग हाथ मिलाया है। पेटा ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर शेयर की है।

sunny leone

सनी इस कोरोना संकट में 10 हजार प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाएंगी, जिसके लिए उन्होंने पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स के साथ हाथ मिलाया है। इसके लिए पेटा ने सनी को धन्यवाद भी दिया है।अभियान के एक हिस्से के रूप में, अभिनेत्री हजारों की जरूरत में प्रोटीन-पैक शाकाहारी भोजन वितरित करेंगी।

पेटा का कहना है, ”सनी प्रकाश की एक किरण हैं! एक्ट्रेस ने पेटा इंडिया के साथ मिलकर दिल्ली में प्रवासी कामगारों को 10,000 प्रोटीन-पैक शाकाहारी भोजन वितरित करेंगी। प्रवासियों को सनी लियोनी की मदद से भोजन में दाल और चावल या ‘खिचड़ी’ वितरित किया जाएगा। इसके साथ फल भी दिया जाएगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OfficialPETAIndia (@petaindia)

आपको बता दें कि एक्ट्रेस को कई बार जानवरों के खिलाफ क्रूरता के लिए आवाज उठाते देखा गया है, जिसके लिए उन्हें 2016 में पेटा इंडिया का पर्सन ऑफ द ईयर भी चुना गया था। पेटा और सनी उदय फाउंडेशन के माध्यम से भोजन दान करेंगे।